फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The murder accused committed suicide by hanging himself

Fatehpur News: हत्यारोपी ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 12 Jul 2024 03:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 12 Jul 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
The murder accused committed suicide by hanging himself
जाफरगंज (फतेहपुर)। मुकदमे के तनाव में हत्यारोपी ने बुधवार रात फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। उसका शव गुरुवार को ग्रामीणों ने गांव से 100 मीटर दूर पेड़ पर लटकता देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बांदा जिल के पैलानी थाना क्षेत्र के अमान का डेरा निवासी अवधेश निषाद (33) राजगीर था। करीब पांच साल से जाफरगंज थाना क्षेत्र के रणमस्तपुर गांव में छोटे भाई मिथुन के घर पर रह रहा था। बुधवार को छोटा भाई पैलानी गया था। परिवार के लोग खाने के बाद सो गए थे। अचानक रात को अवधेश घर से निकल गया। परिजन रात को खोजते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था। गांव से 100 मीटर की दूर बबूल के पेड़ पर नायलोन की रस्सी से सुबह राजगीर का फंदे से शव लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पत्नी नीलम, मां प्यारी का हाल बेहाल हो गया। थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि राजगीर के खिलाफ दिल्ली में हत्या का मुकदमा चल रहा था। मुकदमा फैसले के करीब आ चुका था। इसी तनाव में अवधेश ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed