फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The message given to the youth to strengthen the character through the story

कथा के माध्यम से युवाओं को चरित्र मजबूत करने का दिया संदेश

Mon, 14 Mar 2022 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
The message given to the youth to strengthen the character through the story
फतेहपुर। मलवां ब्लाक के बहरौली गांव में पांच दिवसीय रामचरित मानस कथा के दूसरे दिन चित्रकूट की निशी दीदी रामायणी ने कहा युवाओं को अपने चरित्र को मजबूत बनाने की जरूरत है। जब युवा पीढ़ी श्रीराम के चरित्र का अनुसरण करेगी तो निश्चित तौर पर देश का सुंदर होगा।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा भक्ति की राह में कीर्ति रोड़ा बनती है और श्रीराम तो धैर्य के परिचायक हैं। यदि राम सा बनना है, तो अपने जीवन में धैर्य लाना होगा। श्रीराम तभी मिलते हैं, जब हनुमान जैसा भक्त होता है। हनुमान भक्ति की मूर्ति है। कभी भी जब हम भक्ति की राह पर चलते हैं, तो कीर्ति रोड़ा बनती है। हमें लगता है की यह कीर्ति कहीं कम न हो जाए। इसलिए हम लोग भक्ति की राह छोड़ देते हैं।
विज्ञापन

भक्ति मार्ग से प्रभु प्राप्ति हो जाती है। इससे सुगम मार्ग और कोई नहीं है। वहीं झीझक के व्यास आलोक शुक्ल महाराज ने कहा रामकथा का महाग्रंथ मानस हर घर में होना चाहिए। यह मात्र ग्रंथ नहीं अपितु हम सबका मार्ग प्रदर्शक है। इस मौके पर पवन तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य रामप्रकाश सिंह चौहान, रामनारायण शुक्ल, आलोक गौड़, हर्षित सिंह, लवकुश, विजय सिंह, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed