{"_id":"671559ba6d00d53fbb066144","slug":"the-girls-brought-glory-to-the-district-by-winning-bronze-medals-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-123139-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कांस्य पदक जीतकर बालिकाओं ने जिले का नाम किया रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कांस्य पदक जीतकर बालिकाओं ने जिले का नाम किया रोशन
विज्ञापन
फतेहपुर। मिनी रोल बॉल (स्केटिंग) की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के रोलबॉल खेल संघ की अंडर-11 की बालिका टीम ने कांस्य पदक जीता। गाजियाबाद में हुई 15वीं मिनी रोलबॉल प्रतियोगिता में बालिका टीम का पहला रोल बॉल मुकाबला गौतमबुद्ध नगर से हुआ।
इसमें बेटियों ने गौतमबुद्ध नगर को 1-2 से हराया। दूसरा मुकाबला आगरा से हुआ। इसमें भी आगरा की टीम को बेटियों ने 4-2 से हराया। इसके साथ गाजियाबाद टीम के साथ मुकाबले में स्कोर बराबर रहा। सेमीफाइनल मुकाबला मेरठ से हुआ। इसमें मेरठ की टीम के मजबूत क्षेत्ररक्षण के कारण फतेहपुर की टीम 5-3 से हरा गई।
सेमीफाइनल में हार के साथ प्रतियोगिता में बालिकाओं को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। जिला रोल बॉल संघ के महासचिव मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बालिका टीम ने पूरी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर जनपद को गौरवान्वित किया। पहला मौका है जब रोलबॉल स्केटिंग में बालिकाओं को मेडल मिला है।