फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The body of a married woman found hanging

फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, कोहराम

Fri, 15 Jan 2021 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
The body of a married woman found hanging
अंजना कबीर गांव में महिला की मौत पर जमा लोग व पुलिस - फोटो : FATEHPUR
खखरेरू। कुछ दिनों पहले ही समझौते के तहत ससुराल आई एक विवाहिता का शव गुरुवार सुबह उसके कमरे में दुपटटे के सहारे पाइप पर लटकता मिला।
विज्ञापन

विवाहिता के फांसी लगाने की खबर फैली तो मोहल्ले के लोग जमा हो गए। खबर पर उसके मायके से परिवार वाले आ गए। मृतका के भाई ने बहनोई पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कौशाम्बी जनपद के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र मोहब्बतपुर पइंसा की रहने वाली मरियम निशा (30) की शादी करीब दस साल पहले खखरेरू थाना क्षेत्र के अंजना कबीर गांव निवासी मो.नूमुन्ना के साथ हुई थी। नूमुन्ना खेती करता है।
विज्ञापन

शादी के दो साल बाद ही पति और पत्नी के बीच अनबन शुरू हुई तो मामला कोर्ट तक जा पहुंचा। आरोप लगाया गया कि पति ने पत्नी को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा है। यह मुकदमा अभी विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे के कारण काफी समय तक मरियम अपने मायके में ही रही। दो साल पहले ससुराली पक्ष की ओर से समझौता किया गया, तो मरियम ससुराल आ गई। बावजूद इसके विवाद चल रहा था और मरियम बार-बार अपने मायके जा रही थी।
सात दिन पहले ससराुली पक्ष उसे समझा कर अंजना कबीर ले आए थे। गुरुवार सुबह मरियम का शव उसके कमरे में दुपटटे के सहारे एक पाइप से लटकता मिला। जैसे ही पति को इसकी भनक लगी तो वह स्तब्ध रह गया।

खबर फैलने पर लोग जमा हो गए। लोगों ने इसकी खबर मायके पक्ष को दी तो उसके भाई मंसूर अली ने नूमुन्ना के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर खखरेरू जेपी उपाध्याय ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed