फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Testimony completed in case of threatening agent

Fatehpur News: साढ़े पचास करोड़ की दवा बांटी, फिर भी कम नहीं हो रहा मर्ज

Sat, 05 Oct 2024 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Testimony completed in case of threatening agent
फतेहपुर। स्वास्थ्य विभाग ने फाइलेरिया से बचाव के लिए 30 करोड़ 49 लाख 74 हजार कीमत की अभिलेख में दवा खिलाई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों ही नहीं शहर में ही फाइलेरिया की दवा नहीं खिलाई गई। वहीं विभाग का 25 लाख 76 हजार 398 लोगों को दवा खिलाने का स्वास्थ्य विभाग दावा कर रहा है।
विज्ञापन

जिले भर में फाइलेरिया रोगियों की संख्या 4773 है। इनमें सर्वाधिक 1285 रोगी भिटौरा ब्लाक और दूसरे नंबर पर 937 रोगियों की संख्या तेलियानी ब्लाक में है। शहर क्षेत्र तेलियानी ब्लाक का हिस्सा है। स्वास्थ्य विभाग हर साल फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत लोगों को दवा खिलाता है। प्रत्येक व्यक्ति की खिलाई गई दवा की कीमत स्वास्थ्य विभाग के अभिलेखों में 196 रुपये है।
विज्ञापन

सितंबर में चले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत 29 लाख 27 हजार 725 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 25 लाख 76 हजार 398 लोगों को दवा खिलाने का स्वास्थ्य विभाग दावा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात तो यह है कि शहर की प्रमुख कालोनी आवास विकास में भी दवा खिलाने वाली टीमें नहीं दिखी। आवास विकास जैसी महत्वपूर्ण कालोनी में जब दवा नहीं खिलाई गई, तो ग्रामीण क्षेत्र में दवा खिलाने की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
.....................

आवास विकास कालोनी निवासी प्रकाश सैनी का कहना है कि उनके घर फाइलेरिया की दवा खिलाने कोई नहीं आया। फाइलेरिया की दवा कौन और कब खिलाई गई, इसकी उन्हें जानकारी तक नहीं है। उनके घर के आसपास भी दवा खिलाने कोई नहीं आया।
.................

आवास विकास कालोनी निवासी नीरज गुप्ता कहते हैं कि फाइलेरिया की दवा एक साल पहले खिलाई गई थी। इसके बाद दवा खिलाने कोई नहीं आया। कब और कौन दवा खिला रहा था, इसकी कालोनी में शायद ही किसी को जानकारी हो।

------------
अगर आवास विकास कालोनी में फाइलेरिया दवा खाने कोई छूट गया है, तो वह स्वयं सात अक्तूबर को टीम के साथ आवास विकास कालोनी दवा खिलाने आएंगे। जिले में कोई भी क्षेत्र दवा खाने से वंचित है, तो वह 9415658443 पर सूचित कर सकता है। उस क्षेत्र में टीम भेजकर दवा खिलाने की व्यवस्था की जाएगी। - कीर्ति रंजन, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed