फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Temple destroyed in Kusumbhi village

कुसुंभी गांव में ढहाया गया मंदिर

Sun, 07 Oct 2018 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
Temple destroyed in Kusumbhi village
shifting lord hanuman pratima - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आखिर असोथर थाना क्षेत्र के कुसुंभी गांव में रविवार अवकाश के दिन तहसीलदार सदर विदुषी सिंह ने  ग्राम समाज की जमीन पर बना हनुमान मंदिर गिरवा दिया। हालांकि मंदिर हटाने की कार्रवाई अतिक्रमण अभियान के तहत नहीं, हाईकोर्ट के आदेश पर की गई। हालांकि हनुमान प्रतिमा पास ही एक चबूतरे पर शिव प्रतिमा के साथ रख दी गई। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए राजस्व टीम तीन थानों की पुलिस फोर्स के साथ पहुंची थी।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर विदुषी सिंह ने बताया कि कुसुंभी गांव के छविनाथ सिंह ने हाईकोर्ट इलाहाबाद में एक जनहित याचिका दाखिल की थी। जिसमें उन्होंने ग्राम समाज की जमीन पर मंदिर बने होने की बात कही थी। इससे पूर्व में तत्कालीन तहसीलदार की कोर्ट ने भी इस जमीन से मंदिर का अवैध कब्जा हटाने का आदेश किया था। जिसके अनुपालन में मंदिर के पास की कुटिया तो हटवा दी गई थी, लेकिन मंदिर नहीं हटवाया गया था। हाईकोर्ट ने दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए ग्राम समाज की जमीन से मंदिर हटवाने के आदेश प्रशासन को दे दिए। जिसके अनुपालन में रविवार को प्रशासन की जेसीबी ने मंदिर जमींदोज कर दिया। हालांकि मंदिर गिराए जाने की सुगबुगाहट पहले से ही मिल जाने के कारण गांव में स्थितियां तनावपूर्ण बन रहीं ।  ऐतिहातन तहसीलदार असोथर, किशनपुर और थरियांव थाने का फोर्स लेकर पहुंची थीं। पुलिस बल की मौजूदगी में स्थानीय लेखपाल और कानून गो ने ग्राम समाज की जमीन की पैमाइश कर दी और जेसीबी ने मंदिर को गिरा दिया। तहसीलदार विदुषी सिंह ने बताया कि मंदिर गिराने से पूर्व वहां रखी हनुमानजी की मूर्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। उन्होंने बताया कि मूर्ति को पास के एक चबूतरे पर शिव प्रतिमा के पास रखवा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed