{"_id":"6a874a3e6339d3183f074664","slug":"four-accused-arrested-for-cattle-theft-two-buffaloes-recovered-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-160822-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मवेशी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, दो भैंस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मवेशी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, दो भैंस बरामद
विज्ञापन
फोटो-30-मलवां थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत: पुलिस
फतेहपुर। मलवां पुलिस ने भैंस चोरी करने वाले गिरोह के चार गुर्गों को गिरफ्तार कर तीन घटनाओं का खुलासा किया है। आरोपियों की निशानदेही पर बिंदकी स्थित एक हाते से चोरी की दो भैंस, घटना में प्रयुक्त लोडर और 5,110 रुपये बरामद किए गए। गिरोह के कुछ अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
पुलिस ने बुधवार को कुंवरपुर रेलवे अंडरपास के पास से बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के छोटी बजरिया निवासी नूरआलम उर्फ मंतजा, जीशान, जोनिहा निवासी शिवकुमार उर्फ छोटू और कजियाना निवासी मो. सैब उर्फ सैफ को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 26 जुलाई को मलवां थाना क्षेत्र के सराय शहजादा निवासी विद्याचरण के घर से दो भैंस चोरी की थीं। इसके अलावा 10 और 11 जून की रात बादलपुर निवासी राजबहादुर और लालबहादुर के घर के बाहर से भी दो भैंस चोरी की थीं।
विज्ञापन
आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद भैंसों को बिंदकी के एक हाते में छिपाकर रखते थे और मौका मिलने पर पशु बाजार में बेच देते थे। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।