{"_id":"6a8749fddcecfe5fbc045a47","slug":"four-arrested-for-stealing-from-electronics-shops-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-160844-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों में चोरी करने वाले चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों में चोरी करने वाले चार गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-45-कल्यानपुर थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत: पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौडगरा (फतेहपुर)। कल्यानपुर पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। आरोपी पूर्व में चोरी किए गए सामान को मौहार में छिपाकर रखे थे और उसे लेने पहुंचे थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एलईडी टीवी, बैटरी, इनवर्टर, डीजे उपकरण, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, नकदी और चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं।
कल्यानपुर में छह अगस्त को विजय प्रताप सिंह की दुकान का ताला तोड़कर एलईडी टीवी, सेटअप बॉक्स, वाईफाई, तार और 34,400 रुपये चोरी किए गए थे। इसके बाद 12 अगस्त को गुरु प्रसाद उर्फ गुड्डू की डीजे रिपेयरिंग दुकान का शटर तोड़कर चोरी की गई थी।
पुलिस ने कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम निवासी शफीक और साजिब, कल्यानपुर के मदोकीपुर गुंदापुर निवासी माशूक शाह और रशीद उर्फ सज्जन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी का सामान कानपुर के सुजानपुर निवासी मोहम्मद सैफ की दुकान पर बेचते थे। पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना शफीक है।
विज्ञापन
शफीक के खिलाफ कानपुर के विभिन्न थानों में नौ मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।