फतेहपुर: नकाबपोश बदमाशों ने मां-बेटे को लूटा, तमंचा रखकर उड़ाए एक लाख और जेवर, जांच में जुटी पुलिस
Fatehpur News: हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटारी गांव में गुरुवार रात नकाबपोश बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। घर के बाहर सो रहे कैंसर पीड़ित महिला और उसके बेटे को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर बदमाशों ने महिला के जेवर और पास खड़ी कार की डिकी खुलवाकर एक लाख रुपये नकदी लूट ली।
विस्तार
फतेहपुर जिले में घर के बाहर सो रहे मां बेटे को नकाबपोश बदमाशों ने असलहों के बल पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने महिला के जेवर और नजदीक में खड़ी कर की डिकी खुलवाकर एक लाख नगदी लूट ले गए। डॉग स्क्वायड टीम के साथ अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे। वारदात के बाद से कैंसर पीड़ित महिला की हालत बिगड़ी है।
महिला को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। हुसैनगंज थाना के भिटारी निवासी रामकेश दीक्षित बृहस्पतिवार रात अपने बड़े बेटे प्रिंस के साथ लोडर में भाड़ा लेकर गए थे। घर में कैंसर पीड़ित पत्नी शांति और बेटा बिन्देश दरवाजे पर सो रहे थे। करीब रात 3:00 बजे नकाबपोश तीन बदमाश पहुंचे। मां-बेटा के सीने में तमंचा सटकर जान से मारने की धमकी दी।
घटना की जांच में जुटी पुलिस
दो बदमाश मां और बेटे को बंधक बनाए रहे। इधर एक बदमाश में महिला के नाक से पुंगी गले से चेन,पैरों से तोड़िया लूट लिय। बदमाशों की पूछताछ में बेटे ने कार में रुपए होना का बोला। बदमाशों ने दरवाजे खड़ी कार खुलवाकर डिकी से एक लाख रुपये लूटकर भाग निकले। बताया जा रहा कि बदमाश बाइक से आए थे। सीओ सिटी गौरव शर्मा ने बताया घटना की जांच की जा रही है।