फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Team formed to investigate 16.85 lakh scams in wheat procurement

गेहूं खरीद में 16.85 लाख के घपले की जांच को टीम गंठत

Sat, 11 Jul 2020 08:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Team formed to investigate 16.85 lakh scams in wheat procurement
11 जुलाई के अंक में अमर उजाला में प्रकाशित खबर> - फोटो : FATEHPUR
गेहूं खरीद में 16.85 लाख के घपले की जांच को टीम गठित
विज्ञापन

फतेहपुर। गेहूं खरीद में हुए 16.85 लाख रुपये के घपले की जांच को एसडीएम खागा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेने के बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम को पूरे मामले की जांच 15 दिन में पूरी करके रिपोर्ट देने को कहा है। माना जा रहा है कि अगर ठीक से जांच हुई तो बड़ा घोटाला सामने आ सकता है।
खागा तहसील के बुदवन क्रय केंद्र पर एडीसीओ की जांच में 9683.50 क्विंटल गेहूं की खरीद मिली थी। इसमें यह तथ्य उजागर हुआ था कि 8440 क्विंटल गेहूं गोदाम भेज दिया गया है जबकि क्रय केंद्र में 368 क्विंटल गेहूं ही मिला था। एडीसीओ को कुल खरीद के सापेक्ष 875.50 क्विंटल गेहूं कम मिला था।
विज्ञापन

1925 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से इस गेहूं कीमत 16 लाख 85 हजार 337 रुपये है। पूछताछ में पता चला कि कागज पर हुई इस गेहूं खरीद का भुगतान भी कर दिया गया है। यह भुगतान किन-किन लोगों को किया गया है इसकी जांच अभी जारी है। एडीसीओ की जांच में क्रय केंद्र में मौजूद कर्मचारी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थे। एडीसीओ ने अपनी जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरे घपले को अमर उजाला ने शनिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका संज्ञान लेते हुए डीएम संजीव सिंह ने एसडीएम खागा प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी सिंह और तहसीलदार खागा शशिभूषण मिश्र की कमेटी गठित कर दी। डीएम ने बताया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। अगर घपला हुआ है तो दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। साथ इस प्रकरण की बानगी लेते हुए पूरे जनपद में हुई गेहूं खरीद की व्यापक पैमाने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed