फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Taxi driver and reprises his role as Don Shakeb

टैक्सी ड्राइवर और डॉन के रोल में दिखेंगे शाकेब

Thu, 29 Jan 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 29 Jan 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Taxi driver and reprises his role as Don Shakeb

छोटे पर्दे पर लाइफ ओके चैनेल से ब्रेक लेने वाले शहर

विज्ञापन
के शाकेब रियाज गुरुवार को इसी चैनेल में प्रसारित होने जा रहे ‘चिकनी चमेली’ एपीसोड में टैक्सी ड्राइवर की भूमिका मेें नजर आएंगे।

रईस घराने के अधेड़ और नौकरानी के अवैध संबंधों पर आधारित इस एपीसोड में शाकेब टैक्सी ड्राइवर के साथ डॉन का किरदार निभाते दिखेंगे।

शहर के सैय्यदबाड़ा मोहल्ला निवासी शाकेब रियाज ने बताया कि यह उनका दूसरा एपीसोड है। इससे पहले वह एक अन्य एपीसोड में अभिनय कर चुके हैं। दूसरे एपीसोड में रोल के बारे में बताया कि वह अमर नामक टैक्सी ड्राइवर के साथ-साथ डॉन की भूमिका निभा रहे हैं।

‘चिकनी चमेली’ में उर्वशी नाम की लड़की मुख्य भूमिका में है, जो रईस घराने में नौकरानी का रोल अदा करती है। वह अधेड़ रईस को प्रेम जाल में फंसा कर ब्लैकमेल करती है। लड़की की मदद अमर की भूमिका निभा रहे शाकेब करते हैं।

इस मामले में उनका मर्डर हो जाता है। शाकेब ने बताया कि बहुत जल्द वह जोधा अकबर नामक सीरियल में नजर आएंगे। इसमें वह गाजी बाबा की भूमिका निभा रहे हैं। जल्द ही कौम टाइटल नाम से एक फिल्म भी बनने जा रही है। इसमें वह एक असरदार भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed