फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Suspicion deepens on disciple in Tantrik's murder

Fatehpur News: तांत्रिक की हत्या में चेले पर गहराया शक

Mon, 23 Oct 2023 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 23 Oct 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Suspicion deepens on disciple in Tantrik's murder
- शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर हुई थी कहासुनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। पुरइन गांव में तांत्रिक की हत्या के पीछे उनके मुंहबोले चेले का नाम सामने आया है। पुलिस ने चेले को पकड़ा और घटना से जुड़े अहम सबूत जुटा रही है। पुलिस जल्द मामले से पर्दा उठा सकती है। रुपये न देने के विवाद में घटना सामने आ रही है।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के दुलारे पाल उर्फ बाबा बालकदास (73) तांत्रिक था। वह सातोंधर्मपुर गांव स्थित आश्रम में रहता था। खागा पुरइन मोड़ पर बने पंचमुखी हनुमान मंदिर भी अक्सर पूजापाठ को आता था। तांत्रिक का रविवार की सुबह जंगल में शव मिला था और सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने घटना की जांच कॉल डिटेल के आधार पर शुरू की। कुछ लोगों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

खबर है कि दुलारे पाल उर्फ बालकदास का एक मुंहबोला स्थानीय चेला शाम को उनके साथ देखा गया था। चेला बाबा के पीछे जंगल के रास्ते पर भी पहुंचा था। वह तांत्रिक से नशे के लिए रुपये मांग रहा था। उनकी जेब टटोलने लगा। उसने रुपये देने से मना किया। दोनों के बीच मामूली कहासुनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तांत्रिक ने गुस्से में कमंडल उठाकर चेले को मारने की धमकी दी। चेले ने कमंडल छीनकर तांत्रिक पर हमला किया। हत्या के बाद कमंडल लेकर भाग निकला। पुलिस ने कमंडल भी बरामद कर लिया है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed