फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Supporters clash after heated discussion on election, stabbing

Fatehpur News: चुनावी चर्चा पर गहमागहमी के बाद समर्थक भिड़े, चाकूबाजी

Mon, 27 May 2024 01:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 27 May 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Supporters clash after heated discussion on election, stabbing
किशनपुर। भंडारे में लोकसभा प्रत्याशियों की हारजीत की चर्चा के बाद सपा-बीजेपी समर्थकों के बीच बलवा हो गया। पक्षों के बीच लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला किया गया। एक पक्ष से दो लोग और दूसरे पक्ष से एक घायल हुआ है। दो घायल कानपुर हैलट रेफर हैं। बाकी लोगों को मामूली चोट आई हैं। एक पक्ष पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के रारी का गड़रियनपुरवा स्थित मंदिर में शनिवार रात भंडारा चल रहा था। जहां कई गांव के लोग पहुंचे थे। रघुराजपुर के वीरेंद्र और रारी गांव अमरजीत सिंह पक्ष के बीच प्रत्याशियों की हारजीत को लेकर माहौल गर्म हो गया। झड़प के बाद दोनों पक्ष भंडारे से बाहर निकले। भंडारास्थल से कुछ दूर पुलिया के पास दोनों पक्षों के कई लोगों के बीच मारपीट हुई। हमले में घायल रारी गांव के बीजेपी समर्थक शुभम उर्फ लाला तिवारी पर चाकू से हमले में पेट फाड़ दिया गया। उसका साथी अमरजीत लाठी डंडे से हमले से मरणासन्न हो गया। दूसरे पक्ष के सपा समर्थक वीरेंद्र यादव सिर में चोट लगने से घायल हुआ। जिला अस्पताल से शुभम और अमरजीत को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शुभम के भाई परमहंस की तहरीर पर पुलिस ने वीरेंद्र सिंह, रवींद्र उर्फ चुन्नू , ननकू, देवकरण, राधे व कुछ अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि सपा को वोट न देने की खुन्नस में हमला किया गया। रवींद्र ने चाकू से हमला किया है। उधर, वीरेंद्र यादव ने दूसरे पक्ष के तीन व कुछ अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने परमहंस की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष की ओर से तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed