{"_id":"6b032a5577ae9439c100f307","slug":"student-development-is-possible-through-sports-based-education-teachers-should-assist-in-resolving-challenges-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-166889-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: खेल शिक्षा से विद्यार्थियों का विकास संभव, समस्याओं के समाधान में सहयोगी बनें शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: खेल शिक्षा से विद्यार्थियों का विकास संभव, समस्याओं के समाधान में सहयोगी बनें शिक्षक
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में खेल विषय पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शनिवार शाम समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के पूर्व संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर सुशील कुमार गौतम रहे।
समापन समारोह में प्राचार्य मायाराम ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य खेल शिक्षा के समग्र, वैज्ञानिक, मनोवैज्ञानिक एवं शैक्षिक आयामों को बेहतर बनाना है, ताकि शिक्षक विद्यालयों में खेल गतिविधियों का प्रभावी संचालन कर सकें।
पूर्व संकाय अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम ने खेल शिक्षा को विद्यार्थियों के हुनर के विकास, अनुशासन, मानसिक स्वास्थ्य, समस्या समाधान, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
विज्ञापन
उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान में सहयोगी बनने की सलाह दी। मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल से बच्चों की शारीरिक गतिविधियों में आ रही कमी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस स्थिति को देखते हुए विद्यालयों में नियमित खेल और शारीरिक गतिविधियां कराना जरूरी है।
प्रशिक्षण प्रभारी विनय कुमार मिश्र और नोडल प्रशिक्षण डॉ. रमेश कुमार सोनकर ने प्रमुख खेल योजनाओं और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भारत की उपलब्धियों की जानकारी दी।
कौशल कुमार अंकुर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, खेल प्रशिक्षण, मापन एवं मूल्यांकन तथा खेलों में कॅरिअर के अवसरों पर चर्चा की। प्रशिक्षण में माध्यमिक एवं परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर शिक्षक हरिशंकर, विकास गुप्ता, मनीष सचान और डायट प्रवक्ता अतुल कुमार मौजूद रहे।