फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   sticks used in the court premises

Fatehpur News: कचहरी परिसर में चले लाठी डंडे

Thu, 19 Sep 2024 03:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
sticks used in the court premises
फतेहपुर। कचहरी वाहन स्टैंड में बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। बाइक सवार और स्टैंड कर्मी के बीच मारपीट हुई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन


------

गुंडा एक्ट में दोषी

फतेहपुर। एसीजे कोर्ट संख्या सप्तम ने गुंडा एक्ट में दोषी को जेल में बिताई अवधि व 500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। दोषी औंग थाने के कौड़िया निवासी राधेश्याम है। संवाद
विज्ञापन


-----

ठगी पीड़ित के एक लाख रुपये लौटे

फतेहपुर। साइबर धोखाधड़ी के शिकार युवक के खाते में एक लाख की रकम साइबर सेल के प्रयास से लौटी है। धाता क्षेत्र के पल्लावां निवासी लोकेंद्र सिंह को साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी का शिकार बनाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


------

संदिग्ध हालात में ट्रक मालिक की मौत
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के एक ढाबे में संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक मालिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राजस्थान प्रांत के जाट बहरोड निवासी अशोक कुमार का 35 वर्षीय पुत्र संदीप ट्रक मालिक था। थरियांव थाने के अंतर्गत एक ढाबे में उसका ट्रक छोड़कर चालक चला गया था। वह ट्रक लेने आया था। यहां उसकी अचानक मौत हो गई। संवाद

-------------

विद्यालय की छत से गिरकर किशोर घायल

फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम हरगनपुर में निर्माणाधीन विद्यालय की छत से गिरकर युवक घायल हो गया। मध्यप्रदेश के पन्ना कोतवाली निवासी राजू हरगनपुर में निर्माणाधीन विद्यालय में काम करता है। सीढ़ियों में चढ़कर काम करते समय पैर फिसलने से गिरकर घायल हो गया। संवाद

-------------

किशोरी ने खाया जहर

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के दीवान का पुरवा मजरे भरसवां निवासी अनिल कुमार ने किसी बात पर पुत्री साक्षी को डांट दिया। क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद


---------------

ई-रिक्शा पलटने से तीन घायल

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चंदीपुर के पास ई-रिक्शा पलटने से तीन लोग घायल हो गए। हैबतपुर गांव निवासी दिनेश, कमलेश, सुभाष ई-रिक्शा से भिटौरा अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। लौटते समय चंदीपुर गांव के पास रोड पार कर रहे सांप को बचाने में अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया। तीनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दिनेश को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed