फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   sports

प्रतियोगिता के पहले दिन मेजबान जिले का लहराया परचम

Fri, 13 Dec 2019 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
sports
फतेहपुर। प्रयागराज मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हो गई। गुरुवार को डीएम संजीव सिंह एवं सीडीओ थमीम अंसरिया ए ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में मार्च पास्ट की सलामी लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन मेजबान जिला पूरी तरह से हावी रहा। ज्यादातर प्रतियोगिता में मेजबान जिले के प्रतिभागियों ने परचम लहराने में सफलता हासिल की। प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन होगा।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के शानदार आगाज के साथ मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डीएम संजीव सिंह को प्रवेश गेट से बाजे गाजे के साथ क्रीड़ा स्थल तक लाया गया। स्वागत के बाद अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप जलाया। इसके बाद सरस्वती बाल मंदिर इंटर
विज्ञापन

कालेज रघुवंशपुरम की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। उच्च प्राथमिक स्कूल चखेड़ी के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक शिव तांडव नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों को रोमांचित किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं के लोकनृत्य की अतिथियों ने जमकर सराहना की। प्राथमिक विद्यालय करसूमा के
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की प्रस्तुति सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। तेलियानी ब्लाक की पीटी टीम के करतब की सराहना हुई। बाद में डीएम और सीडीओ ने कबूतर और गुब्बारे छोड़कर एथलेटिक्स का शुभारंभ कराया। इसके बाद सभी जिलों की टीमों ने अतिथियों ने बैंड बाजे के साथ मार्च पास्ट की सलामी दी। डीएम ने

कहा कि मंडलीय प्रतियोगिता में जिन प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया है। उन स्कूलों के शिक्षकों के परिश्रम की जितनी सराहना की जाए, वह कम है। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बहुत ही अच्छे रहे। इस मौके पर बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह, बीईओ मुख्यालय राकेश सचान, देवेंद्र वर्मा, पुष्पराज पटेल, मुक्तेश गुप्ता, विश्वनाथ पाठक के अलावा प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, अदीप सिंह, दिलीप सिंह, मनीष सचान, सीमा सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed