{"_id":"6a4015fa16d37957ab0e7328","slug":"speeding-oil-tanker-rams-into-tempo-six-injured-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-157512-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तेज रफ्तार ऑयल टैंकर ने टेंपो में मारी टक्कर, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तेज रफ्तार ऑयल टैंकर ने टेंपो में मारी टक्कर, छह घायल
विज्ञापन
फोटो-02- शिवपुर गेट के पास हुई दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त टैंपो। संवाद
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर गेट के पास शनिवार सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार ऑयल टैंकर ने सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार छह लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी हरदो ले जाया गया। यहां दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी शिव सिंह टेंपो से सवारियों को खागा से विजयीपुर लेकर जा रहे थे। शिवपुर गेट के पास विजयीपुर से खागा की ओर जा रहे खाली ऑयल टैंकर ने टेंपो में साइड से टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
दुर्घटना में चालक शिव सिंह, खागा नागा बाबा कुटी निवासी अनुज पुरी, बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के पछउहा निवासी नीलम, खागा के रानीपुर बहेरा निवासी लाल समरजीत, बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के लोहरा निवासी रिंकू सिंह और कौशाम्बी जिले के सिराथू निवासी बेनीप्रसाद यादव घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से सभी घायलों को हरदो सीएचसी भेजा। यहां डॉक्टर ने रिंकू सिंह और टेंपो चालक शिव सिंह की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विजयीपुर चौकी प्रभारी अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच की जा रही है।