फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sonu was last seen with the bag on the Rae Bareli-Lucknow bypass.

Fatehpur News: रायबरेली-लखनऊ बाईपास पर बैग के साथ अंतिम बार दिखा था सोनू

Sun, 29 Mar 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sonu was last seen with the bag on the Rae Bareli-Lucknow bypass.
फतेहपुर। महिला की चाकू घोंपकर हत्या के बाद भागे प्रेमी की तलाश में पांच दिन बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस हिरासत में लिए गए हत्यारोपी के दोस्त सईद से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में सामने आया है कि सोनू यादव अंतिम बार रायबरेली-लखनऊ बाईपास रोड पर एक बैग के साथ टहलता देखा गया था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की मंगलवार शाम खेत पर पड़ोसी प्रेमी सोनू यादव ने हत्या कर दी थी। हत्या की वजह महिला द्वारा अवैध संबंधों का विरोध और पूर्व शिकायत के बाद हुआ समझौता बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले में नामजद सईद से पूछताछ कर रही है लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन

पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि 26 मार्च को सोनू रायबरेली-लखनऊ बाईपास के आसपास घूम रहा था और उसके पास एक छोटा बैग था। बैग कहां से आया इसकी भी जांच की जा रही है। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed