फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Son's nose chopped off in protest against rape, husband attacked with lethal weapons

Fatehpur News: दुष्कर्म के विरोध में बेटे की नाक काटी, पति पर जानलेवा हमला

Sun, 26 Apr 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Son's nose chopped off in protest against rape, husband attacked with lethal weapons
फतेहपुर। रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने आई महिला के साथ खेत में तीन भाइयों समेत चार ने दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे पति व बेटे पर धारदार हथियार से चारों ने हमला किया। हमले में बेटे की नाक कट गई। पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह 22 अप्रैल को परिवार के साथ पड़ोसी गांव में एक रिश्तेदार के घर निमंत्रण में गई थी। रात करीब 10 बजे वह शौच के लिए खेत की ओर गई थी। तभी नई बस्ती वार्ड नंबर एक निवासी नीलू सोनकर भाई झल्लू सोनकर, अक्के सोनकर और पाली सोनकर के साथ वहां पहुंच गया।
विज्ञापन

आरोप है कि चारों ने उसे पकड़ लिया और कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दिया। महिला ने शोर मचाया तो आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। खेत की रखवाली कर रहे एक व्यक्ति ने शोर सुनकर महिला के पति को जानकारी दी। जब पति और पुत्र मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे महिला के पुत्र की नाक कट गई और पति के सिर पर रॉड लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। भीड़ को आता देख हमलावर तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले।

हमले में पिता-पुत्र बेहोश हो गए। इन्हें पुलिस ने हरदों सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। महिला ने इस मामले की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर एसपी से भी की थी। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि नीलू सोनकर और उसके भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश व जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed