{"_id":"6aa1ad5923378f8e2b05c614","slug":"nursing-home-employee-killed-after-being-hit-by-speeding-truck-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-162081-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से नर्सिंग होम कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से नर्सिंग होम कर्मी की मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार नर्सिंग होम कर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद युवक बाइक समेत ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गए। चालक उन्हें करीब 20 मीटर तक घसीटता ले गया। हेलमेट फंसने से उनकी गर्दन भी कट गई। आसपास के लोगों के पहुंचने तक चालक ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की तलाश कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के भैरमपुर गांव निवासी सुखराज सिंह यादव (40) शहर के एक नर्सिंग होम में मेडिकल स्टोर का काम देखते थे। उनकी पत्नी सुमन जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ हैं। सुखराज बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे मेडिकल कॉलेज अल्लीपुर में भर्ती रिश्तेदार को देखकर बाइक से घर लौट रहे थे।
नउवाबाग हाईवे पर पॉलीटेक्निक के सामने प्रयागराज की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह बाइक समेत ट्रक में फंस गए और चालक उन्हें करीब 20 मीटर तक घसीटता ले गया। लोगों ने गंभीर हालत में सुखराज को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।