{"_id":"6aa1ad1a9758d81e44038e30","slug":"driver-and-conductor-beaten-up-over-ticket-dispute-commotion-on-the-bus-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-162045-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: टिकट के विवाद में चालक-कंडक्टर को पीटा, बस में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: टिकट के विवाद में चालक-कंडक्टर को पीटा, बस में हंगामा
विज्ञापन
फोटो-12- विवाद के बाद जिंदपुर के दसवामील पर खड़ी बस के पास यात्रियों की भीउ़ व मौजूद पुलिस। संव
बहुआ। फतेहपुर डिपो की अनुबंधित बस में टिकट बनाने को लेकर चार युवकों ने चालक और महिला कंडक्टर को पीट दिया। हंगामे के चलते बस करीब एक घंटे तक खड़ी रही। इससे यात्री परेशान हुए। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। मामले में चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
राधानगर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी सुधीर पांडेय फतेहपुर डिपो की अनुबंधित बस के चालक हैं। इनके साथ नेहा कुमारी कंडक्टर हैं। नेहा ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह चालक के साथ बांदा से यात्रियों को लेकर फतेहपुर के लिए निकली थीं। बस में गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी जालिम सिंह, हाकिम सिंह और उनके दो अन्य साथी सवार थे।
चारों ने जिंदपुर के दसवांमील तक का टिकट मांगा। निर्धारित स्टॉप शाह कस्बा होने के कारण उनका टिकट शाह तक का बनाया गया। टिकट को लेकर युवकों ने आपत्ति जताई और दोपहर करीब एक बजे दसवांमील के पास बस रुकवा ली। आरोप है कि बस में ही चारों ने कंडक्टर नेहा कुमारी को पीट दिया।
विज्ञापन
चालक सुधीर पांडेय ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया। करीब एक घंटे तक बस में हंगामा चलता रहा। पुलिस ने जालिम सिंह को पकड़ लिया। वहीं उसके तीन साथी भाग निकले। बस मालिक थरियांव थाना क्षेत्र के चकमुगल गांव निवासी जयप्रकाश सिंह ने जालिम सिंह, हाकिम सिंह और दो अन्य युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
कंडक्टर ने रुपये छीनने का भी आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस की जांच में यह आरोप गलत पाया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि जालिम सिंह को पकड़ लिया गया है। चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।