फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Shopkeeper swindled out of 7,700 under the pretext of an online payment.

Fatehpur News: ऑनलाइन भुगतान का झांसा देकर दुकानदार से 7700 ठगे

Thu, 17 Sep 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper swindled out of 7,700 under the pretext of an online payment.
फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के जाजीपुर गांव में किराना दुकानदार से सामान खरीदकर ऑनलाइन भुगतान का झांसा देने का मामला सामने आया है। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जाजीपुर निवासी दुकानदार नंदलाल गुप्ता ने बताया कि 12 सितंबर को खखरेरू थाना क्षेत्र के गुरगौला निवासी विकास उनकी दुकान पर आया था। आरोप है कि युवक ने करीब 7700 रुपये का किराना सामान खरीदा।
विज्ञापन

इसके बाद फोन-पे से भुगतान करने की बात कहकर दुकान पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन किया। बाद में दुकानदार ने बैंक खाता चेक किया तो उसमें रुपये ट्रांसफर नहीं हुए थे। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed