फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Shadipur crossing barrier damaged, block remained closed for an hour

Fatehpur News: शादीपुर क्रॉसिंग का बैरियर खराब, एक घंटे बंद रहा नाका

Sat, 02 Dec 2023 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shadipur crossing barrier damaged, block remained closed for an hour
फतेहपुर। शहर की शादीपुर रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर खराब होने से करीब एक घंटे तक क्रॉसिंग बंद रही। राहगीरों ने जान जोखिम में डाल कर बैरियर के नीचे से वाहनों को निकाला। कई लोग हरिहरगंज होकर पुलिस लाइन और जयरामनगर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से सटी शादीपुर रेलवे क्रॉसिंग के बैरियर की वेल्डिंग शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे टूट गई। इस दौरान बैरियर को पूरी तरह से बंद कर दिया। करीब एक घंटे तक दोनों बैरियर बंद रहे।
विज्ञापन

ऐसे में नाका पार जाने वाले राहगीराें को भी काफी समस्या हुई। कई लोगाें ने बैरियर के नीचे से वाहन निकाले और बहुत से लोग हरिहरगंज पहुंच कर ओवरब्रिज के माध्यम देवीगंज पहुंचे और इसके बाद अपने गंतव्य को रवाना हुए। दोपहर करीब 12 बजे बैरियर दुरुस्त होने के बाद क्रॉसिंग खुली और राहगीरों ने चैन की सांस ली। पीआरओ अमित मिश्रा ने बताया कि रख-रखाव कार्य के चलते बैरियर को बंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed