फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Seeker of Anhad Naad, singer extremely proficient...

Fatehpur News: साधक अनहद नाद के, गायक परम प्रवीण...

Sun, 05 Oct 2025 04:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 04:49 PM IST
विज्ञापन
Seeker of Anhad Naad, singer extremely proficient...
फोटो-12-मुराइनटोला हनुमान मंदिर में कविता पाठ करते कवि। स्रोत आयोजक
फतेहपुर। शैलेंद्र साहित्य सरोवर की शहर के मुराइनटोला स्थित हनुमान मंदिर में रविवार को काव्य गोष्ठी हुई। इसमें कवि डॉ. शिव सागर साहू ने पढ़ा, साधक अनहद नाद के, गायक परम प्रवीण। छन्नू लालजी हो गए, पंचतत्व में लीन।
विज्ञापन

गोष्ठी का शुभारंभ कवि केपी सिंह कछवाह ने किया। उन्होंने पढ़ा, ज्ञान देवी मां सरस्वती, नमन करो स्वीकार। कविता में रस छंद भर, स्वप्न करो साकार। प्रदीप कुमार गौड़ ने पढ़ा, युगों से धरती पर, ज्ञानी-विज्ञानी जन्म लिए। वाल्मीकि सा हुआ न कोई, जिसका प्रभु गुणगान किए।
विज्ञापन

डाॅ. सत्य नारायण मिश्र ने पढ़ा, पति-पत्नी ही चक्र हैं, जीवन-रथ के दोय। दोउन के सहयोग बिन, जीवन दूभर होय। शैलेंद्र कुमार द्विवेदी ने पढ़ा, जान ओ दिल तुम पर फिदा कर जाएंगे। लुट गए अब, किस कदर घर जाएंगे। तीर-तलवारें करेंगी क्या सनम, हम तुम्हारी चाह में मर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed