फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Security , so I test

सुरक्षा कड़ी, अब आई परीक्षा की घड़ी

Sun, 13 Sep 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sun, 13 Sep 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Security , so I test

लेखपाल भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई हैं। रविवार को 36 परीक्षा केंद्रों में होने वाली भर्ती परीक्षा में 19032 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। नकल विहीन और शांति पूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी केंद्रों को 7 सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की है। प्रत्येक केंद्र में स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा के दौरान मुस्तैद रहेंगे।

विज्ञापन

लेखपाल भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक होगी। परीक्षा में किसी तरह की कोई गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। केंद्र में बाहरी व्यक्तियों के आने जाने पर रोक रहेगी। इतना ही नहीं केंद्र के भीतर मोबाइल पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। सभी केंद्रों में प्रत्येक 24 अभ्यर्थी पर एक अंतरीक्षक लगाया गया है। इस तरह से इस परीक्षा में कुल 844 बेसिक के तथा 1110 माध्यमिक के शिक्षकों का अंतरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

सभी केंद्रों में केंद्र व्यवस्थापक के साथ एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी की देखरेख में परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराने की योजना है। प्रत्येक 5 परीक्षा केंद्र में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जो परीक्षा के दौरान अपने सेक्टर के केंद्रों की बराबर निगरानी करता रहेगा। केंद्र के 100 मीटर परिधि के दायरे में प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। उधर, सभी परीक्षा केंद्रों में शनिवार को सीटिंग प्लान दुरुस्त कर लिया गया है और पीने के पानी आदि के इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा की व्यवस्थाओं का सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने निरीक्षण भी किया है। परीक्षा के एक दिन पूर्व परीक्षा में लगाए गए बाहरी शिक्षकों ने अपने-अपने केंद्र में आमद दर्ज करा दी है। सभी अंतरीक्षकों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले केंद्रों में बुलाया गया है। अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि लेखपाल भर्ती परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को सचेत किया कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी की सीधी जिम्मेदारी उनकी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
36 केंद्रों में सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट रखेंगे नजर
लेखपाल भर्ती परीक्षा की तैयारियों के मद्देनजर डीएम पुष्पा सिंह ने शनिवार को समीक्षा बैठक बुलाई। परीक्षा की सुचिता के हरेक बिंदु पर मातहतों को निर्देशित करने के साथ परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कतें न होने देने की भी ताकीद की। डीएम पुष्पा सिंह ने नकलविहीन परीक्षाएं कराने पर जोर दिया। उन्होंने परीक्षा की सुचिता का ख्याल रखते हुए जिले के 36 केेंद्रों में आयोजित परीक्षा की निगरानी को नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापकों से चौकसी से काम लेने की बात कही। साफ कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।


इंसेट
साढ़े आठ बजे तक प्रश्नपत्र पहुंचाने के निर्देश
डीएम ने कहा कि लेखपाल भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र ट्रेजरी के जरिए रविवार की सुबह छह बजे केंद्र व्यवस्थापकों को उपलब्ध कराए जाएंगे। जो कि प्रत्येक दशा में साढ़े आठ बजे तक केंद्र में पहुंच जाने चाहिए। ऐसा न होने की दशा में जवाबदेह पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम आलोक सिंह, सदर एसडीएम विवेक कुमार, डीएसपी सर्किल वंदना सिंह, समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed