फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Saffron waved in Khaga, Kishanpur, Dhata, victory of independents on two

Fatehpur News: खागा, किशनपुर, धाता में लहराया भगवा, दो पर निर्दलीय की जीत

Sun, 14 May 2023 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Saffron waved in Khaga, Kishanpur, Dhata, victory of independents on two
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खागा। तहसील क्षेत्र की पांच नगर पंचायतों में हुए मतदान के बाद शनिवार को वोटों की गिनती शुरू हुई। जैसे-जैसे चक्रानुसार गिनती बढ़ती गई, वैसे-वैसे भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों में खुशी की लहर देखने को मिली। देर शाम तक चली मतगणना के बाद खागा, किशनपुर और धाता नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी विजयी घोषित हुए। जबकि खखरेरू और हथगाम में निर्दलीय प्रत्याशियों ने दलीय प्रत्याशियों को पीछे छोड़कर जीत हासिल की। इस तरह तहसील की पांच नगर पंचायतों में सपा, कांग्रेस और बसपा का पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो गया। खागा नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी गीता सिंह ने पहले ही राउंड से बढ़त हासिल की और पांचवें राउंड तक उनकी बढ़त में वृद्धि होती रही और अंत में वह विजयी घोषित हुई। गीता सिंह को कुल (10534) मिले और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी चंद्रकली सिंह सपा (6937) को हराया। नगर पंचायत खागा में गीता सिंह की लगातार यह तीसरी जीत है और इस हैट्रिक से नगर पंचायत में भाजपा का किला और भी मजबूत हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी अमिता पांडेय को 6267 और बसपा प्रत्याशी उर्मिला देवी को 6846 वोट प्राप्त हुई। खागा नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी शोभा अग्रवाल को 1154 वोट मिले जबकि नोटा में 65 वोट डाले गए। किशनपुर नगर पंचायत से भी सुरेंद्र सोनकर भाजपा प्रत्याशी को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। वह लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं। जबकि उनसे पहले उनकी मां चेयरपर्सन रह चुकी है। सुरेंद्र सोनकर को कुल 1896 वोट मिले और उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी रत्ना देवी को हराया। उन्हें 1443 वोट मिले। पहले बार नगर पंचायत बनी कारीकान धाता में भाजपा प्रत्याशी रेखा सरोज (3383) को विजयी घोषित किया गया है। उन्होंने सपा प्रत्याशी को हराया। सपा प्रत्याशी को (2275) वोट मिले। पहली बार नगर पंचायत बनी खखरेरू में निर्दलीय प्रत्याशी ज्ञान केसरवानी कुल वोट (3174) ने भाजपा प्रत्याशी राजेश सिंह (2770) को हराते हुए विजय प्राप्त की। इसी तरह से हथगाम नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी धीरेंद्र कुमार (2688) ने भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह को (1311) को हराकर चुनाव में जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed