फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sadhvi's rebuke: BDO

साध्वी की फटकार से गश खाकर गिरे बीडीओ

Mon, 30 Apr 2018 11:05 PM IST
fatehpur
fatehpur Updated Mon, 30 Apr 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
Sadhvi's rebuke: BDO
केंद्रीय मंत्री की फटकार सुन बेसुध पड़े बीडीओ सुनील कुमार गुप्ता। - फोटो : amarujala
अमौली। ग्राम स्वराज अभियान के तहत सांसद व मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सोमवार को झाऊपुर में चौपाल लगाई। हालांकि यह चौपाल गोहरारी में लगाई जानी थी। अचानक चौपाल का स्थान बदले जाने पर साध्वी खंड विकास अधिकारी और पंचायत सचिव पर नाराज हो उठीं। दोनों को इस अव्यवस्था के लिए फटकारा। बीडीओ सुनील कुमार गुप्ता मौके पर ही गश खाकर गिर गए। उन्हें तुरंत उपचार दिया गया। इसके बाद साध्वी स्थानीय लोगों से रूबरू हुईं और उनकी समस्याएं सुनीं।  
विज्ञापन

आम लोगों से शिकायतें सुनने के दौरान सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने संबंधित विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त किया। चौपाल के दौरान अधिशाषी अभियंता जल निगम और विद्युत के अनुपस्थित रहने पर दोनों अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की संस्तुति कर दी और इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिखने का निर्देश दिया। चौपाल के दौरान साध्वी ने शौचालय, स्वच्छता मिशन, उज्ज्वला योजना और विद्युतीकरण के साथ पेंशन योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने साध्वी से सफाई कर्मचारी के नियमित न आने की शिकायत की, जिसपर उन्होंने सफाई कर्मी को फटकारा। उन्होंने पंचायत सचिव कैलाश चंद्र से शौचालयों की स्थिति जानी, बताया गया कि 1101 शौंचालय बनने थे, जिनमें से 30 का पैसा आया था। इस पर ग्रामीणों ने बताया कि जिन शौचालयों को पूरा बताया जा रहा है, वे अधूरे हैं। इतना ही नहीं शौचालय के भुगतान की चेक लाभार्थी के नाम की जगह मिस्त्री के नाम पर काट दी गई थी। इस पर सांसद ने बीडीओ सुनील कुमार गुप्ता और पंचायत सचिव कैलाश चंद्र दोनों को आदतों में सुधार लाने की हिदायत दी। इसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय लेखपाल कुलदीप पर पैसे लेकर नाप करने के आरोप लगाए। बात यहीं खत्म नहीं हुई, उपखंड अधिकारी विद्युत गांव के कनेक्शनों की जानकारी नहीं दे पाए। परमपुर का बिजली का ट्रांसफार्मर न बदले जाने से भी साध्वी खासी नाराज दिखीं। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. वीके पांडेय, एसडीएम हरिहर राम और भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई भी मौजूद रहे।  
विज्ञापन

-----------------------
कोट्स-
- पीडी अशोक निगम का कहना है कि मैं दूसरे कार्यक्रमों में शहर में हूं। बीडीओ से संपर्क नहीं हो पा रहा है। अभी आठ-दस दिन पहले प्रमोशन पर बीडीओ ने यहां ज्वाइन किया। उन्हें जिम्मेदारी दी गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------
कोट्स--
चार दिन पहले बीडीओ की ज्वाइनिंग हुई है, उन्हें हम क्या कहेंगे। सेक्रेटरी को डांट रहे थे। वह पास में ही खड़े थे। उन्हें पता नहीं क्या लग गया और गश खाकर गिर गए। तुरंत इलाज कराया गया। सरकारी योजनाओं और पात्र लाभार्थियों को लाभ देने में लापरवाही करने वाले ही डांटे-डपटे जाते हैं।-केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति




आईएएस बने दिव्यांशु से भी मिलीं साध्वी
फतेहपुर। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल हुए दिव्यांशु से मिलने सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व कारागार राज्यमंत्री जैकी उनके घर पहुंचे। पिता राजेंद्र प्रसाद तिवारी को भी बधाई दी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांशु के चयन से जिले का मान बढ़ा है।  ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed