फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rs 1.50 lakh snatched from girl student on the pretext of job in Railways

Fatehpur News: छात्रा को रेलवे में नौकरी का झांसा देकर 1.50 लाख हड़पे

Sun, 03 Dec 2023 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.50 lakh snatched from girl student on the pretext of job in Railways
फतेहपुर। छात्रा को रेलवे में नौकरी का झांसा देकर डेढ़ लाख की ठगी के मामले में थरियांव पुलिस ने सफेदपोश पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के बिलिंदा केशवपुर निवासी राम प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि मुराइनटोला आंगनवाड़ी कार्यालय के पास रहने वाले लाल बहादुर निषाद का घर आना-जाना रहता था। लाल बहादुर निषाद ने 15 लाख रुपये में पुत्री की रेलवे में टीटी पद पर नौकरी दिलाने का लालच दिया। लाल बहादुर ने नौ नवंबर 2022 से 22 फरवरी 2023 तक तीन बार में 50-50 हजार रुपये लिए। नौकरी न लगने पर जब पुत्री ने लाल बहादुर को फोन किया तो वह गालीगलौज करने लगा और रुपये लौटाने से मना कर दिया। इसी दौरान पता लगा कि लाल बहादुर ने कई लोगों से नौकरी लगवाने का झांसा देकर रुपये ले रखे हैं। वह नासिरपीर मोहल्ले में मनरेगा मजदूर मंडल का कार्यालय चलाता है। मनरेगा मजदूर संघ का जिला अध्यक्ष बताता है। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed