{"_id":"5ffdf24f8ebc3e32d20ed8dc","slug":"robbery-by-breaking-the-locks-of-two-houses-under-construction-fatehpur-news-knp6056004121","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन दो घरों में चोरी की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन दो घरों में चोरी की वारदात
विज्ञापन
मसवानी में चोरी के बाद विखरा पड़ा सामान
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला स्थित निर्माणाधीन दो मकानों का ताला तोड़कर चोरी की वारदात का अंजाम दिया गया। सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हुआ है। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
मसवानी मोहल्ला कालिकन मंदिर निवासी राजेश कुमार सोनी और नीरज कुमार सोनी के मकान हैं। राजेश सोनी ने बताया कि घर निर्माण होने की वजह से पास में ही किराये पर रहते हैं। वह मंगलवार सुबह निर्माणाधीन मकान पहुंचे।
तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर विद्युत वायरिंग का सामान, टुल्लू पंप आदि सामान चुरा ले गए हैं। राजेश के ठीक सामने नीरज निवासी ज्वालागंज का निर्माणाधीन मकान है।
विज्ञापन
इनके गेट का भी ताला तोड़कर चोरी की गई है। नीरज कुमार सोनी ने बताया कि प्लंबर का नया सामान और गृहस्थी का सामान रखा हुआ था। चोर काफी सामान ले गए हैं।
घटनास्थल के पास के एक मकान के सीसीटीवी कैमरे में सामान की बोरी लादकर जाते समय चोर कैद हुआ है। 112 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। चौकी इंचार्ज अनुरुद्घ द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।