{"_id":"6a9478c08c73eee37f0386ee","slug":"report-sent-to-lucknow-technical-services-for-scene-re-creation-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-161435-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सीन री-क्रिएशन के लिए लखनऊ तकनीकी सेवाओं को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सीन री-क्रिएशन के लिए लखनऊ तकनीकी सेवाओं को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
फाइल फोटो-10-छात्र तेजस। स्रोत: परिजन
फतेहपुर। छात्र की मौत के मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की जांच पानी टंकी पर आकर टिक गई है। हकीकत जनाने के लिए पुलिस के सामने अब क्राइम सीन री-क्रिएशन का विकल्प है। इसके लिए पुलिस ने पुलिस तकनीकी सेवाएं मुख्यालय लखनऊ को पत्राचार किया है।
सदर कोतवाली के सिविल लाइंस एसपी आवास के नजदीक रहने वाला तेजस उर्फ यशु सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज शिवपुरम में कक्षा 12 का छात्र था। त्रैमासिक परीक्षा में नकल को लेकर तेजस को बुधवार को कॉलेज प्रशासन ने पीटकर दंडित किया था। पिटाई के बाद उस पर 1500 रुपये जुर्माना और रिस्ट्रीकेशन कर स्कूल से घर भेज दिया गया था।
बेसुध हालत में छात्र सौंरा औद्योगिक क्षेत्र में पानी की टंकी के पास दोपहर दो बजे मिला था। करीब 20 से 25 मीटर दूर उसकी साइकिल सुरक्षित मिली थी। इलाज के दौरान देर शाम छात्र की मौत हो गई थी। चोटों की पुष्टि के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करने के लिए सीएमओ को पुलिस अधीक्षक की ओर से पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
वहीं पुलिस तकनीकी सेवाएं मुख्यालय लखनऊ को क्राइम सीन री-क्रिएशन के लिए पत्राचार किया गया है। इसके लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी और घटनास्थल की वीडियोग्राफी की फुटेज भी भेजी है।
पुलिस प्रारंभिक जांच में मान रही है कि साइकिल से जाते समय छात्र के कपड़ों और शरीर पर कहीं भी मिट्टी नहीं लगी थी। घटना के बाद पहुंचे एक सिपाही ने तेजस का वीडियो बनाया था। वीडियो में उसके पैरों और कपड़ों पर मिट्टी लगी दिखाई दे रही है।
पुलिस का मानना है कि छात्र पानी टंकी के ऊपर से नहीं कूदा, बल्कि जहां टंकी की सीढ़ियां खत्म होती हैं वहां से गिरा है। उसका शारीरिक वजन हल्का था। घटना के दिन बारिश भी हुई थी। सीने के बल गिरने से उसकी पसलियां फ्रैक्चर हो गईं।
क्राइम सीन री-क्रिएशन और मेडिकल बोर्ड पैनल के लिए संबंधित विभागों को पत्राचार किया गया है। मामले में प्रबंधक राकेश कुमार पर उनके निर्देश में छात्र की पिटाई का आरोप है। इसकी विवेचना की जा रही है। विवेचना में साक्ष्य मिलने पर प्रबंधक को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
- अभिमन्यु मांगलिक, एसपी।