{"_id":"6a9874e2442a828d9f0147cf","slug":"raids-conducted-at-firecracker-traders-premises-one-arrested-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-161592-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पटाखा कारोबारियों के ठिकानों पर छापा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पटाखा कारोबारियों के ठिकानों पर छापा, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो 10-आमापुर में पटाखा निर्माता की कोठरी में जांच करती पुलिस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। कौशाम्बी में पटाखा निर्माण स्थल पर हादसे के बाद दमकल विभाग व पुलिस ने निर्माताओं और विक्रेताओं के ठिकानों पर छापा मारा। धाता थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से पटाखा भंडारण और बिक्री के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
दमकल व पुलिस की संयुक्त टीमों ने बुधवार को बिलंदा, आमापुर, अंदौली, बिंदकी, ललौली, जाफरगंज, हुसैनगंज, खखरेरू, धाता समेत कई स्थानों पर आतिशबाजों के यहां चेकिंग की। पटाखा निर्माण के मानकों की जांच की गई। टीम ने आतिशबाजी निर्माताओं को निर्माण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी भी दी।
वहीं धाता पुलिस ने रावण मैदान के पास रहने वाले नितिन मोदनवाल को बिना लाइसेंस पटाखा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने 43 किलो बारूद से निर्मित विभिन्न ब्रांड के पटाखे बरामद किए। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।