फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Proposal for construction of highway from Mohanlalganj to Bindki placed in Vidhansabha

Fatehpur News: विधानसभा में रखा मोहनलालगंज से बिंदकी तक हाईवे निर्माण का प्रस्ताव

Sat, 12 Aug 2023 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Proposal for construction of highway from Mohanlalganj to Bindki placed in Vidhansabha
फतेहपुर/बिंदकी। राजधानी लखनऊ तक के सफर को सुगम करने के लिए बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी की ओर से विधानसभा में हाईवे निर्माण का प्रस्ताव रखा है। यह हाईवे मोहनलालगंज से उन्नाव के बक्सर से होता हुआ बिंदकी और फिर ललौली तक जाएगा। डेढ़ घंटे में राजधानी पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन

बिंदकी को राजधानी से सीधा जोड़ने के लिए विधानसभा में यह प्रस्ताव लाया गया है। इसमें मोहनलालगंज से उन्नाव के भगवंतनगर, मौरावां, बक्सर होते हुए मुरादीपुर, महरहा रोड, बांदा-सागर रोड होते हुए बिंदकी और फिर ललौली तक फोरलेन मार्ग का निर्माण को प्रस्तावित किया गया है। हाईवे अगर बनता है तो बिंदकी से राजधानी तक मात्र डेढ़ घंटे तक पहुंचा जा सकेगा। वर्तमान समय में लखनऊ जाने के लिए बिंदकी के लोगों को वाया कानपुर लखनऊ जाना पड़ता है। 132 किलोमीटर की दूरी को पूरा करने में साढ़े तीन से चार घंटे तक का समय लगता है।
विज्ञापन

फोरलेन का निर्माण होने से वाया उन्नाव होकर जाने से दूरी घटकर करीब 105 किमी रह जाएगी। कम दूरी के साथ सफर तय करने में भी मात्र डेढ़ घंटे का ही समय लगेगा। फोरलेन मार्ग के निर्माण की अनुमानित लागत करीब 1600 करोड़ रुपये बताई गई है। प्रस्ताव में यह भी दर्शाया गया है कि फोरलेन की जगह टू-लेन का ही निर्माण कराया जाता है, तो इसकी लागत लगभग 400 करोड़ रुपए होगी। 154 किलोमीटर लंबे इस हाईवे के बनने से बिंदकी के साथ ही बुंदेलखंड क्षेत्र के लोग भी सीधे लाभान्वित होंगे। यह हाईवे लखनऊ को उन्नाव, बिंदकी से होकर बांदा, चित्रकूट से सीधा जोड़ेगा। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए नई संभावनाएं भी बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

मोहनलालगंज से ललौली तक प्रस्ताव
लखनऊ से मोहनलालगंज तक फोरलेन है। इसके आगे मौरावां, भगवंतनगर, बक्सर से मुरादीपुर, बिंदकी होते हुए ललौली तक 154 किमी तक प्रस्ताव पेश किया है। इसमें अधिकांश सड़क सिंगल लेन है। ललौली से बिंदकी और उन्नाव में बक्सर से बिहार तक सड़क जर्जर हो चुकी है। ऐसा ही एक प्रस्ताव पूर्व की सरकार में भी बनाया गया था, जो अयोध्या से चित्रकूट को जोड़ने के लिए तैयार किया गया था।



कोट---
फोटो----
नियम 51 के तहत गुरुवार को इस प्रस्ताव को विधानसभा में रखा गया है। क्षेत्र की जनता के साथ-साथ सीधे बुंदेलखंड को राजधानी लखनऊ के अलावा अयोध्या तक जोड़ा जा सकेगा। अयोध्या तक का सफर करने में करीब दो घंटे से ज्यादा का समय बचेगा।
- जय कुमार सिंह जैकी, विधायक बिंदकी।
---------
फैक्ट फाइल
- 154 किलोमीटर- फोरलेन हाईवे की प्रस्तावित दूरी
- 1600 करोड़- फोरलेन की अनुमानित लागत
- 400 करोड़- टू-लेन की अनुमानित लागत
- 132 किलोमीटर- बिंदकी से वाया कानपुर होकर लखनऊ तक की दूरी
- 105 किलोमीटर- बिंदकी से वाया बक्सर होकर लखनऊ तक की दूरी
- 3.30 घंटे- अभी बिंदकी से लखनऊ जाने का अनुमानित समय
- 1.30 घंटे- हाईवे बनने के बाद लखनऊ जाने का अनुमानित समय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed