फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Private bus and tempo stand will be shifted out of the city

Fatehpur News: शहर से बाहर शिफ्ट होंगे निजी बस व टेंपो स्टैंड

Mon, 27 Feb 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 27 Feb 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Private bus and tempo stand will be shifted out of the city
फतेहपुर। शहर के निजी बस स्टैंड अव्यवस्थित हैं। कोई ओवर ब्रिज के नीचे संचालित है तो किसी स्टैंड की बसें इंडियन ऑयल की जमीन (पेट्रोल लाइन) पर खड़ी होती हैं। एक स्टैंड तालाब में बना है। ऐसे में यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संचालित बस स्टैंडों के कारण मुख्य सड़कों पर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। अब पालिका ने आबादी के बाहर स्टैंडों के लिए जमीन चिह्नित की है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि तीन महीने पहले मुख्यमंत्री ने सड़क फुटपाथों से बस और टेंपो स्टैंड हटाने के निर्देश जारी किए थे। इसके बाद भी शहर के चार स्थानों पर निजी बस स्टैंड और पांच स्थानों पर टेंपो स्टैंड संचालित हैं। इनमें अशोक नगर, जयराम नगर, रामगंज पक्का तालाब, चर्म विद्यालय के पास बस स्टैंड और अशोकनगर, ज्वालागंज, भिटौरा तिराहा, जयराम नगर, शांति नगर में टेंपो स्टैंड चल रहे हैं। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री के आदेश पर सड़क फुटपाथों पर संचालित स्टैंड पुलिस ने बंद करा दिए ऐ। कुछ महीने में ही पुलिस मुख्यमंत्री का आदेश भूल गई। पहले की तरह पुराने स्टैंड व खाली पड़ी जमीन से संचालित होने लगे। इन बस स्टैंड को स्थायी रूप से हटाने के लिए दूसरी जमीन भी चिह्नित कर ली गई है, लेकिन वहां से बसों का संचालन शुरू नहीं कराया गया।
विज्ञापन

उधर, जयराम नगर चौराहे पर बस स्टैंड संचालित है। यहां की बसें तालाब की जमीन पर खड़ी हो रही हैं। यहां पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। बारिश के मौसम यह सभी बसें सड़क किनारे फुटपाथ पर खड़ी होती हैं। अब इस समस्या के निराकरण का समय आ गया। इस स्टैंड के लिए नगर पालिका ने त्रिलोकीपुर के समीप खाली पड़ी जमीन चिह्नित की है। वहीं, बिंदकी बस स्टैंड चर्म विद्यालय के समीप एक प्लाट से संचालित है। इसके कुछ फासले पर जीआईसी के सामने मैजिक खड़ी हो रही हैं। अब इनका स्टैंड एआरटीओ दफ्तर के समीप हाईवे पर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ बाईपास ओवरब्रिज के नीचे हुसैनगंज में निजी बस स्टैंड संचालित है। इनके पास अपनी कोई जमीन नहीं है। इससे पहले सड़क फुटपाथ पर बसें खड़ी हो रही हैं। एक साथ कई वाहन खड़े होने से ब्रिज के नीचे से अन्य वाहनों का निकलना मुश्किल होता है। अब यह स्टैंड शहर से बाहर माहपुर से संचालित होगा। इसके लिए नगर पालिका ने सात बीघे जमीन चिह्नित की है।
शहर के अशोक नगर में बांदा सागर रोड पर ओवरब्रिज के नीचे टेंपो स्टैंड संचालित है। यह वाहन सर्विस रोड पर खड़े हो रहे हैं। इसके कुछ फासले पर अशोकनगर में ही निजी बस स्टैंड है। इन जमीन से इंडियन ऑयल की पेट्रोल लाइन पड़ी है। जिसके ऊपर बसें खड़ी होती हैं। जबकि पेट्रोल लाइन के ऊपर किसी तरह का निर्माण व वाहन खड़ा करना वर्जित है। अब यह बस और टेंपो स्टैंड बड़नपुर चौराहे के पास शिफ्ट होंगे।


वर्जन
शहर में कोई भी टेंपो और निजी बस स्टैंड नगर पालिका से अधिकृत नहीं है। संचालक मनमानी तरीके से वाहन खड़ा करा रहे हैं। ऐसे में नगर पालिका ने सभी चारों बस और टेंपो स्टैंड शहर के बाहर शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। इसके लिए जमीन भी चिह्नित हो चुकी हैं। जल्द ही इन जमीनों पर यात्री सुविधाएं स्थापित होंगी। - समीप कुमार कश्यप ईओ नगर पालिका
................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed