{"_id":"6a2da70b105f1c7f98021874","slug":"police-reached-close-to-the-named-accused-sp-inspected-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-156701-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नामजद आरोपियों के करीब पहुंची पुलिस, एसपी ने किया मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नामजद आरोपियों के करीब पहुंची पुलिस, एसपी ने किया मुआयना
विज्ञापन
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव में हुए तक्कीलाल की हत्या के मामले में पुलिस नामजद आरोपियों के काफी करीब पहुंच गई है। घटना के दिन ही एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई थी। उससे मिले सुरागों के आधार पर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई तेज कर दी गई है।
पुलिस टीम लगातार आरोपियों की लोकेशन और साक्ष्यों की कड़ी जोड़ने में जुटी है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक शनिवार रात मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित पक्ष के बयान भी दर्ज कराए।
गांव निवासी तक्कीलाल सोनकर (65) खेती के साथ पशुपालन का काम करते थे। उनका चचेरे भाई रामखेलावन से वर्ष 2017 से रोड किनारे स्थित 18 बिस्वा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मामला दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। बताया गया कि मुकदमे की तारीख से एक दिन पहले बुधवार रात विवादित भूमि पर सोते समय तक्कीलाल की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
इस मामले में रामखेलावन समेत छह लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पांच आरोपियों के करीब पुलिस टीम पहुंच चुकी है। घटना को लेकर ग्रामीणों में चर्चा है कि लगभग नौ साल से चल रहे इस भूमि विवाद में अब तक केवल कहासुनी और मामूली मारपीट की स्थिति रही थी अचानक हत्या जैसी वारदात कैसे हो गई।
ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि विवाद का फायदा किसी तीसरे पक्ष ने उठाया हो सकता है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि पुलिस साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।
तारीख के लिए पेंशन के रुपये निकालने गए थे
तक्कीलाल घटना के दिन मांझेपुर स्थित अंगद सिंह के जनसेवा केंद्र पर वृद्धावस्था पेंशन निकालने गए थे। उन्हें तारीख पर जाने के लिए पैसों की जरूरत थी। खाते में पेंशन की धनराशि न आने पर वे गांव लौटे और एक परिचित से तारीख के खर्च के लिए रुपये उधार मांगे थे। तारीख पर पहुंचने से पहले ही बुधवार रात उनकी हत्या कर दी गई।