{"_id":"6aad8e7c83003694820f3b98","slug":"teenage-couple-attempts-suicide-over-a-romantic-affair-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-162745-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: प्रेम प्रसंग में किशोर-किशोरी ने की जान देने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: प्रेम प्रसंग में किशोर-किशोरी ने की जान देने की कोशिश
विज्ञापन
खखरेरू। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते किशोर-किशोरी ने अलग-अलग समय पर आत्महत्या की कोशिश की। दोनों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।
ग्रामीणों ने बताया कि 12वीं के छात्र (किशोर) और 10वीं की छात्रा (किशोरी) के बीच करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को परिजन को इसकी जानकारी हुई और उन्होंने किशोर को डांटा। डांट से क्षुब्ध किशोर ने रक्षपालपुर चौराहा से जहर खरीदकर गांव के बाहर खा लिया।
बेहोशी की हालत में मिलने पर परिजन उसे नर्सिंग होम ले गए। किशोर के जहर खाने की खबर सुनकर किशोरी ने बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे घर के आंगन में फंदा लगाने की कोशिश की। उसके पिता ने उसे फंदे से उतारकर कौशाम्बी के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।