{"_id":"6a98740824d1b6b7a9082984","slug":"pickup-truck-loaded-with-fodder-overturns-traffic-on-highway-halted-for-an-hour-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-161624-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: भूसा लदी पिकअप पलटी, हाईवे पर एक घंटे तक थमा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: भूसा लदी पिकअप पलटी, हाईवे पर एक घंटे तक थमा यातायात
विज्ञापन
फोटो 50-हाइवे पर भूसा लदी पलटी पिकअप। संवाद
थरियांव। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर मंगलवार रात भूसा से भरी पिकअप बारिश के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया और भूसे के बोरे हाईवे पर बिखर गए। इससे करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया और हाईवे से पिकअप व भूसा हटवाकर यातायात बहाल कराया।
थाना क्षेत्र के मंडासराय निवासी पिकअप चालक अजय कुमार आरापुर गांव से भूसा लेकर फतेहपुर की तरफ जा रहा था। टेक्सारी बुजुर्ग गांव के सामने बारिश के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और किसी तरह लोडर की मदद से पिकअप व भूसा हाईवे से हटवाया।
इस दौरान वाहनों को डायवर्ट कर कानपुर-प्रयागराज की लेन से निकाला गया। करीब एक घंटे बाद प्रयागराज-कानपुर लेन पर यातायात बहाल हो सका। घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि हादसा बारिश में पिकअप अनियंत्रित होने से हुआ है।