{"_id":"65930f50f25ce5a3b30aef15","slug":"passengers-lost-their-senses-on-the-roads-due-to-severe-cold-fatehpur-news-c-217-1-rdp1002-9149-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पहले दिन चक्काजाम...भीषण ठंड में सड़कों पर यात्री हुए हलाकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पहले दिन चक्काजाम...भीषण ठंड में सड़कों पर यात्री हुए हलाकान
Tue, 02 Jan 2024 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो-08 - रोडवेज कार्यशाला के बाहर बस खड़ी कर जीटी रोड जाम कर बैठे कर्मचारी।
- 09 - शहर के लखनऊ बाईपास स्थित प्रयागराज-कानपुर हाईवे को जाम कर बैठे ट्रक चालक।
- 10 - हाईवे में जाम लगाने के लिए खड़े किए ट्रक।
- 11 - रोडवेज बस अड्डा परिसर में खड़ीं बसें।
- 12 - हाईवे पर जाम लगाए ट्रक चालकों को समझाती पुलिस।
- 13 - रोडवेज बस अड्डे मेें निजी वाहनों से जाते यात्री।
- 14 - रोडवेज बस अड्डे से निराश होकर लौटते यात्री।
-24-खागा पूर्वी बाईपास पर विरोध प्रदर्शन करते नियमों के खिलाफ चालकों ने हाईवे किया जाम
- हिट-एंड-रन के नए प्रावधान के विरोध में उतरे चालक, हाईवे, बाईपास, जीटी रोड व मुख्य मार्गों पर लगाया जाम
- डिपो से रोजाना चलने वाली 111 बसों के चक्के थम, 2000 से अधिक यात्री परेशान, रोडवेज काे 14 लाख का घाटा
फतेहपुर। हिट-एंड-रन मामले में दुर्घटना के बाद घायल को छोड़कर भागने वाले चालकों को 10 वर्ष की कैद और पांच लाख रुपये जुर्माना के प्रावधान के खिलाफ यात्री व मालवाहक वाहनों के चालकों ने चक्का जाम किया।
नए साल के पहले दिन ही चक्काजाम से जनजीवन प्रभावित हुआ। रोडवेज से जाने वाले यात्री गंतव्य तक नहीं पहुंचे। हाईवे पर ट्रक व बस खड़ी करके चालकों ने कई जगह जाम लगाया। इस दौरान कई वाहन घंटों फंसे रहे। वहीं, मालवाहक वाहनों के न चलने से ट्रांसपोर्ट का कारोबार भी खासा प्रभावित रहा।
चक्का जाम होने से करीब 2000 दैनिक यात्री परेशान हुए। रोडवेज के कर्मचारियों ने जीटी रोड पर बैरियर लगा कर प्रदर्शन किया। इससे रोडवेज प्रबंधन को करीब 14 लाख रुपये का घाटा हुआ। सुबह से रोडवेज का संचालन बंद रहा।
विज्ञापन
फतेहपुर डिपो से रोजाना चलने वाली करीब 111 बसों के चक्के थम गए। चालकों ने कार्यशाला के बाहर जीटी रोड पर बैरियर लगाकर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके अलावा जीटी रोड से गुजरने वाले निजी वाहनों को भी रोकने लगे। इस दौरान लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, बांदा, रायबरेली जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
प्रदर्शन शुरू होेने के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो कर्मचारी शांत हुए। एआरएम विपिन अग्रवाल कार्यशाला में मौजूद रहे। वहीं बाद में निजी ट्रक चालकों ने लखनऊ बाईपास पर पहुंच कर हाईवे जाम किया। इस दौरान पूरे दिन जिले में यातायात प्रभावित रहा।
यात्रियों ने सुनाई आपबीती
फोटो - 15 - लखनऊ जाने वाले नरेंद्र ने बताया कि वह करीब दो घंटे पहले बस अड्डे आ गए थे। लेकिन बस न मिलने से अब तक वह लखनऊ के लिए रवाना नहीं हुए। वहीं शहर से लखनऊ के लिए कोई सीधे ट्रेन भी नहीं है।
फोटो - 16 - लखनऊ जाने वाले राकेश पाल ने बताया कि लखनऊ जाने के लिए वह सुबह गांव से बस अड्डे आ गए थे। लेकिन दोपहर बाद भी उन्हें कोई साधन नहीं मिला। ऐसे में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
लखनऊ बाईपास पर हाईवे किया जाम, पांच किमी तक वाहनों की लगी कतार
निजी ट्रक चालकों और अन्य वाहन चालकों ने शहर के लखनऊ बाईपास पर ओवरब्रिज के ऊपर पहुंच कर हाईवे जाम किया। कोतवाली पुलिस ने उन्हें समझा कर शांत कराया। लेकिन फिर भी वह नहीं मानें। इस दौरान प्रयागराज और कानपुर हाईवे में करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही। बाद में सीओ सिटी वीर सिंह और एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी भी पहुंचे। फिर भी जाम नहीं खुल सका।
जानकारी न होने से बड़ी संख्या में भटके यात्री
खागा। कस्बे के पूर्वी बाईपास पर सुजरही के सामने चालकों ने हाईवे जाम कर दिया। कोतवाली पुलिस व मझिलगांव चौकी पुलिस ने चालकों को शांत कराया। इस दौरान करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। मानू का पुरवा बस स्टैंड पर यात्रियों को ठंडी में बसों का इंतजार करना पड़ा। किसी तरह निजी वाहन से लोग गए भी, लेकिन चालकों ने भी हड़ताल का समर्थन किया, जिससे यात्रियों को दिक्कत हुई। धाता में बस व ट्रक चालकों की हड़ताल के कारण सोमवार को सड़कों पर बड़े वाहन नहीं चले। धाता होकर मध्य प्रदेश से सीमेंट, मौरंग, गिट्टी आदि की ढुलाई होती है।
ट्रांसपोर्टर बोले, हड़ताल का दैनिक वस्तुओं पर पड़ेगा असर
फोटो-27- ट्रांसपोर्टर मनीष मल्होत्रा ने बताया कि लोकल में सरकारी धान व अन्य खाद्यान्न भेजते हैं। सोमवार को चालकों ने काम करने से मना कर दिया। ये सिलसिला अगले कुछ दिनों तक चला, तो दैनिक जीवन में उपयोग आने वाली वस्तुओं में असर पड़ने लगेगा। नए साल के पहले दिन इस समस्या ने मुश्किल खड़ी कर दी है।
-फोटो-28- ट्रांसपोर्टर शुभम सिंह परिहार ने बताया कि वे एक दर्जन से अधिक ट्रकों का संचालन कराते हैं। ड्राइवरों ने ट्रक चलाने से इंकार कर दिया है। कई गाड़ियां बाहर हैं। कई गाड़ियां माल से लदी खड़ी हैं। हड़ताल के चलते कारोबार खासा प्रभावित हो रहा है। जल्द ही समस्या का निदान न निकला तो सभी को परेशानी होगी।
- फोटो-29- नवीन मंडी समिति के आढ़ती रवि गुप्ता ने बताया कि धान उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में भेजते थे। अभी तक ड्राइवर माल लोड करके ट्रक ले जा रहे थे। सोमवार को मंडी के कई व्यापारियों के एक भी ट्रक नहीं लोड हुए। कुछ गाड़ियों में माल लोड है और खड़ी हैं। स्थिति स्पष्ट हो, तो आगे काम किया जाए।