फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Packaged parcels are being sent in government and private buses.

Fatehpur News: सरकारी व प्राइवेट बसों में डिब्बा बंद भेजे जा रहे पार्सल

Wed, 17 Jul 2024 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Packaged parcels are being sent in government and private buses.
फतेहपुर। जनपद में जहां डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है, वहीं दूसरी तरफ सरकारी व प्राइवेट बसों में बिना चेकिंग बंद डिब्बों में पार्सल भेजे जा रहे हैं। इन पार्सलों में बंद सामग्री की अधिकृत जानकारी जिम्मेदारों के पास नहीं है। ऐसे में कोई मादक या ज्वलनशील पदार्थ भी आसानी से भेजा जा सकता है। इस तरफ परिवहन और पुलिस प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

जनपद के डिपो से अनुबंधित बसों के साथ 117 का संचालन हो रहा है। प्रतिदिन सात से आठ हजार यात्री इन बसों में सफर करते हैं। इसके अलावा चार प्राइवेट बस स्टापों से करीब दो सौ अधिक प्राइवेट बसों का संचालन हो रहा है। इन बसों से हर रोज पार्सल के रूप में बड़े-बड़े सामान इधर से उधर भेजे जा रहे हैं। इसकी कोई रसीद व सामग्री की जानकारी के लिए कोई लिखापढ़ी नहीं होती है। ऐसे में कोई विस्फोटक पदार्थ भी बसों से भेज जाता हो, उसकी जानकारी भी नहीं हो पाती है। रोडवेज बसों में ये चलन आम हो चुका है। सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे ज्वालागंज बस स्टॉप में बांदा जाने वाली बस में सवारियां बैठी हुई थी। थोड़ी देर में एक युवक टेप सील बंद पैकेट देकर सौ रुपये देकर चला गया। चालक ने पैकेट हाथ में उठाया और वजन ज्यादा बताकर आगे की सीट के पास रख दिया। बस स्टॉप से कानपुर से प्रयागराज तक आसानी 50 से सौ रुपये कोई भी सामान भेजा जा सकता है। उसमें मादक पदार्थ या विस्फोटक सामान हो, इससे चालक-परिचालक को कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन

---------------
प्राइवेट बसें बनी मालवाहक
लंबी दूरी की बसें पूरी तरह मालवाहक हैं। उनकी डिग्गी व छत पर कई तरह की सामग्री भेजी जाती है। इसमें अधिकांश सामान बिना जीएसटी व बिलिंग के ही जाता है।

यात्री के साथ ही उनका लगेज बसों से भेजा जा सकता है। बिना चेकिंग और निजी पार्सल ले जाना सरासर गलत है। मार्गों पर इसकी चेकिंग की जा रही है। इसे रोककर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार, आरएम, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed