फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   OTHER

ड्रोन निगरानी के बाद गांव के हर घर की बनेगी %घरौनी’

Wed, 24 Jun 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
OTHER
फतेहपुर। ग्रामीण क्षेत्र में बने घरों का हिसाब-किताब रखने के लिए प्रशासन ने अब हर गांव की घरौनी तैयार कराने का निर्णय लिया है। पहले चरण में पांच गांवों का चयन किया गया है। यह व्यवस्था ठीक वैसे ही काम करेगी जैसी अभी खेती का हिसाब खतौनी के माध्यम से रखा जाता है। ड्रोन कैमरे की मदद से इन घरों का ब्योरा जुटाया जाएगा। प्रशासन का दावा है कि इस नई व्यवस्था से गांवों में घरों के मालिकाना हक को लेकर विवाद की स्थिति लगभग समाप्त हो जाएगी। सभी के पास अपने घरों के स्वामित्व प्रमाण पत्र होंगे।
विज्ञापन

दरअसल गांवों में अभी भी लोगों के पास खेती, बागवानी और ग्राम समाज संबंधी जमीनों का लेखाजोखा खतौनी के रूप में मिल जाता है। लेकिन किसी के भी पास अपने घर का कोई कानूनी लेखाजोखा नहीं है। गांव में किसी के भी पास अपने घर के बैनामा जैसे कोई कागजात नहीं होते। लोग अमूमन आबादी के नाम दर्ज जमीन पर अपने सामर्थ के अनुसार घर बनवा लेते हैं। अब इन घरों के रकबे और मालिकाना हक को कागजी स्वरूप दिए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट
जिले के जनपद के 1032 गांवों का होगा सर्वेक्षण
केंद्र सरकार के निर्देश पर स्वामित्व योजना के तहत जनपद के 1032 गांवों का सर्वेक्षण कर उनके अभिलेख तैयार किए जाएंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर फिलहाल किन्हीं पांच गांवों का चयन कर उनमें काम शुरू कराने के लिए उप भूमि व्यवस्था आयुक्त भीष्म लाल वर्मा और अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने जिलाधिकारी संजीव सिंह को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
घर के मालिक को स्वामित्व प्रमाण पत्र दिया जाएगा
पायलट प्रोजेक्ट में चुने गए इन गांवों की ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके बाद एक-एक घर के क्षेत्रफल और उसके मालिक को स्वामित्व प्रमाण पत्र दिया जाएगा। यह प्रमाण पत्र ही संबंधित व्यक्ति के घर के मालिक होने का कानूनी प्रमाण होगा। अपर जिलाधिकारी पप्पू गुप्ता ने इस संबंध में बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के लिए शीघ्र ही पांच गांवों का चयन किए जाने का होमवर्क चल रहा है। गांवों का चयन कर उनमें काम शुरू कराया जाएगा।

30 फोटो सिंगल कालम
स्वामित्व योजना अभूतपूर्व पहल है। इससे गांव के घरों के मालिकाना हक को लेकर विवाद की स्थिति लगभग समाप्त हो जाएगी। सभी के पास अपने-अपने घरों के स्वामित्व प्रमाण पत्र होंगे। भारतीय सर्वेक्षण संस्थान की टीम दिल्ली से आकर सर्वेक्षण का काम करेगी। - संजीव सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed