फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Vehicle congestion has increased due to the sand (maurang) stockpile along the highway, leading to daily traffic jams.

Fatehpur News: हाईवे किनारे मौरंग भंडार से बढ़ा वाहनों का दबाव, रोज लग रहा जाम

Fri, 25 Sep 2026 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Vehicle congestion has increased due to the sand (maurang) stockpile along the highway, leading to daily traffic jams.
फोटो-22-बांदा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित गौरंग भंडारण। संवाद
फतेहपुर। बांदा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर ललौली-बंधवा के बीच सड़क किनारे मौरंग भंडारण की अनुमति के बाद यातायात व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। भंडार से मौरंग लाने-ले जाने वाले भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ने और ट्रकों के हाईवे किनारे खड़े होने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

ललौली-बंधवा में राष्ट्रीय राजमार्ग आवागमन का प्रमुख मार्ग है। ग्रामीणों का आरोप है कि मौरंग लोड कराने के दौरान कई बार वाहन सड़क किनारे खड़े हो जाते हैं। इससे यातायात की रफ्तार धीमी पड़ जाती है और वाहनों की कतार लग जाती है।
विज्ञापन

खनिज अधिकारी सोमेंद्र तिवारी ने बताया कि किसी भी स्थिति में नेशनल हाईवे की पार्किंग इस्तेमाल नहीं की जा सकती है। यह नियम विरुद्ध है। यदि ऐसा है तो मामले की जांच की जाएगी और संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइसेंस देने से पहले यातायात व्यवस्था का नहीं रखा ध्यान
बालू भंडारण के लिए खनिज विभाग की ओर से लाइसेंस जारी किया गया है। हाईवे किनारे भंडारण स्थल संचालित होने से यातायात पर पड़ रहे असर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाइसेंस जारी करने से पहले वाहनों की आवाजाही, प्रवेश-निकास और जाम की संभावित स्थिति का पर्याप्त आकलन किया जाना चाहिए था।

फोटो-22-बांदा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित गौरंग भंडारण। संवाद

फोटो-22-बांदा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित गौरंग भंडारण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed