{"_id":"5eb4594d8ebc3e909f68ec99","slug":"other-fatehpur-news-knp55900489","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात से कामगारों को आज लेकर आए स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात से कामगारों को आज लेकर आए स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
फतेहपुर। गुजरात से बड़े पैमाने पर कामगारों की घर वापसी कराई जा रही है। गुजरात की टेक्सटाइल सिटी के नाम से प्रसिद्ध सूरत से शुक्रवार को स्पेशल ट्रेन 1215 कामगारों, मजदूरों के लेकर आने वाली है। इसमें सर्वाधिक 950 लोग जिले के हैं। इतनी बड़ी संख्या में बाहरी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग, ठहराने व खाने-पीने की व्यवस्था प्रशासन के लिए चुनौती है। लिहाजा पूरे दिन डीएम, एसपी, सीएमओ ने विभागीय अफसरों के साथ तैयारियों का खाका खींचा।
कोरोना पॉजिटिव मरीज न मिलने से जिले को ग्रीन जोन की श्रेणी में रखा गया है। गुजरात के सूरत से आने वाली स्पेशल ट्रेन में फतेहपुर जनपद के सर्वाधिक कामगार हैं। इतनी बड़ी संख्या में एक साथ श्रमिकों की घर वापसी से प्रशासन सुरक्षा व संक्रमण की संभावना को लेकर चिंतित है। गुरुवार को जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में एसपी, सीडीओ, समस्त एसडीएम और सीएमओ के साथ बैठक की। उन्होंने ट्रेन से घर वापसी कर रहे श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग और उन्हें क्वारंटीन में भेजे जाने को लेकर विमर्श किया। स्पेशल ट्रेन से आने
वाले श्रमिकों में बिंदकी तहसील के 257, खागा तहसील के 143 और सदर तहसील के 552 श्रमिक हैं। डीएम ने कहा सभी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग कराकर उन्हें क्वारंटीन कराया जाएगा। बैठक में एसपी प्रशांत वर्मा, एएसपी चक्रेश मिश्र, एसडीएम सदर प्रमोद झा, एसडीएम बिंदकी प्रहलाद सिंह, एसडीएम खागा विजय शंकर तिवारी, अपर एसडीएम आशीष कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
फतेहपुर। श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर आएगी। ट्रेन शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे पहुंचेगी। स्टेशन अधीक्षक आरके सिंह ने बताया कि एक साथ इतने लोगों के आने पर स्टेशन परिसर में सभी श्रमिकों से सामाजिक दूरी का पालन करवाना और किसी को भी सीधे घर भेजने से पहले उसकी स्क्रीनिंग सुनिश्चित करा लेना बड़ी चुनौती है। इसके लिए पुलिस व स्वास्थ्य कर्मियों को मुस्तैद रहने को कहा गया है। दोपहर डीएम व एसपी स्टेशन की व्यवस्था देखने पहुंचे। कामगारों के स्टेशन पर उतरने के दौरान संभावित स्थितियों को लेकर चर्चा की। डीएम ने बताया कि पुलिस और प्रशासन ल स्वास्थ्य विभाग की टीम स्टेशन पर मौजूद रहेगी और एक-एक यात्री की स्क्रीनिंग का ख्याल रखा जाएगा।