{"_id":"5e8215768ebc3e6fd43b56b0","slug":"other-fatehpur-news-knp5530017200","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस खड़े ट्रक से भिड़ी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस खड़े ट्रक से भिड़ी, चालक की मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के दुर्गागंज के पास सोमवार तड़के खड़े ट्रक में पीछे से एंबुलेंस जा घुसी। हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। साथी की हालत गंभीर है।
फरीदाबाद की प्राइवेट एंबुलेंस भोर पहर इलाहाबाद की तरफ से लौट रही थी। एंबुलेंस जैसे ही दुर्गागंज के पास पहुंची फुटपाथ पर खड़े ट्रक के पीछे जा भिड़ी। जोरदार भिड़ंत के चलते एंबुलेंस ट्रक के चेचिस में फंस गई। सूचना पर पहुंची औंग पुलिस ने क्रेन की मदद से एंबुलेंस को बाहर निकलवाया। इसके बाद दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस पीएचसी गोपालगंज भेजा गया। हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
जिला अस्पताल में चालक की मौत हो गई। ड्राइविंग लाइसेंस में चालक का नाम मुकेश(26) पुत्र दिलीप चंद्र निवासी फरीदाबाद लिखा है। घायल की शिनाख्त नहीं हो पाई है। चालक का शव जिला अस्पताल की मर्च्युरी में सुरक्षित कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटना की सूचना फरीदाबाद पुलिस को भेजी है। अभी तक परिजन नहीं आए हैं। थानेदार एनके नागर ने बताया कि अभी दुर्घटना से संबंधित जानकारी के लिए किसी ने पुलिस से संपर्क नहीं किया है।