{"_id":"5e3327c18ebc3e4ade212b44","slug":"other-fatehpur-news-knp541522457","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी टंकी का ट्रांसफार्मर फुंका, कई गांवों में पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी टंकी का ट्रांसफार्मर फुंका, कई गांवों में पानी का संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाफरगंज। कस्बे की पानी की टंकी का 63 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से चार हजार से अधिक आबादी वाले गांव में लोगों को पीने के पानी नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में लोग हैंडपंप पर निर्भर हैं। कस्बा वासियों ने जल निगम व ट्रांसफार्मर के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया, लेकिन समस्या का निस्तारण न होने से लोगों में नाराजगी है।
खजुहा ब्लाक के कस्बा जाफरगंज में पानी टंकी के संचालन के लिए लगा ट्रांसफार्मर पिछले चार दिन से जला पड़ा है। जिससे पानी टंकी की आपूर्ति बाधित है। इस पानी की टंकी का पानी मेवात, गहरुखेड़ा, गढ़ी, आवर खेड़ा, सैमसी, बिंदौर, जमरौली आदि गांवों तक जाता है। जहां लोगों में पानी को लेकर मारामारी चल रही है। लोग पड़ोसियों के यहां लगे सबमर्सिबल से पानी लेकर अपना काम चला रहे हैं। कस्बा के पूर्व प्रधान अमरनाथ सोनकर, गंगा प्रसाद कुरील, ओम प्रकाश पाल, जय शंकर सैनी, अरुण तिवारी, राजेश शुक्ला, अर्पित, विष्णु गुप्ता आदि ने बताया कि इस पानी की टंकी की आपूर्ति बंद होने से कस्बा सहित लगभग आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोग भी पानी की परेशानी झेल रहे हैं। सूचना देने के बावजूद विभाग की ओर से न ही कोई अधिकारी आया ना ही समस्या का निदान हो सका है। जल निगम के जेई पीसी मंगलम ने बताया कि ट्रांसफार्मर की शिकायत विद्युत विभाग को कर दी गई है। जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलकर पानी की आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।