फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

दो घरों का ताला तोड़कर लाखों का माल किया पार

Fri, 31 Jan 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में बुधवार रात ताला तोड़कर लाखों का चोरों ने माल पार कर दिया। घटनाओं से लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस जांच के लिए पहुंचे। पीड़ित लोगों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर के कोतवाली उत्तरी गौतम नगर नवइया तालाब निवासी प्रदीप कुमार परचून दुकानदार हैं। वह परिवार को लेकर बिंदकी शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वह सुबह घर वापस लौटे। दरवाजे का ताला टूटा देखकर होश उड़ गए। सारे कमरों के ताले टूटे हुए थे। प्रदीप ने बताया कि अलमारी, बक्से का ताला तोड़कर चोर 35 हजार नकदी, सोने की जंजीर, सात सोन की अंगूठी, दो चेन, सोने की लॉकेट, आधा किलो चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि घर के सामने ट्रस्ट की जमीन पड़ी है। जहां अराजकतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। उन लोगों ने ही घटना को अंजाम दिया होगा। उधर, शहर के मलाका निवासी रज्जन बाबू का दूसरा घर मंडी समिति के पास तपस्वी नगर में रोड पर बना है। जिसमें दुकान भी बनी है। घर की गैलरी का सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा होने
विज्ञापन
विज्ञापन

की सूचना दी। चोर ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर, दो हजार नकदी, करीब साढ़े सात हजार कीमत का परचून सामान चुरा ले गए हैं। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटनाओं की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed