{"_id":"5e3326638ebc3e4b425e144a","slug":"other-fatehpur-news-knp5415220136","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों का साहस देख भाग खड़े हुए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों का साहस देख भाग खड़े हुए बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंग (फतेहपुर)। रामपुर गांव में भाइयों का साहस देख बदमाशों के छक्के छूट गए। उन्हें भागना पड़ा। वहीं इंटर के छात्र अमन ने भी अदम्य साहस का परिचय दिया। गोली लगने के बाद भी वह बदमाशों को दौड़ा लिया था। ग्रामीणों के बीच पूरे दिन साहसी भाइयों की चर्चा होती रही। इस गांव में डेढ़ दशक पहले भी बदमाशों ने लूटपाट के लिए धावा बोला था। उस समय भी ग्रामीणों ने बदमाशों को खदेड़ा था।
रामपुर गांव के कमल तिवारी के बेटे अमन को सीने में गोली लगी है। गोली लगने के बाद भी उसने बदमाश का पीछा किया। वह बदमाश को पकड़ने में इतना मशगूल था कि गोली लगने का अहसास ही नहीं हुआ। उसका तमंचा तक छीन लिया था। बाद में उसे खून से लथपथ देखकर परिजनों के होश उड़ गए। कानपुर रिजेंसी में आपरेशन के
बाद गोली को निकाली जा सकी। चुनौती मिलने से सशस्त्र बदमाशों के कदम ठिठक गए। पड़ोसी परिवार के सगे भाई संदीप तिवारी और हाईस्कूल के छात्र शुभांग तिवारी के साहस के सभी कायल दिखे। संदीप लाइसेंसी राइफल और उसका छोटे भाई शुभांग तिवारी ने बंदूक लेकर बदमाशों को ललकारते हुए जवाबी फायरिंग की। बदमाशों को रेलवे लाइन की ओर भागना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मंदिर पर डेढ़ दशक पहले बदमाश इकट्ठा हुए थे। बुधवार रात की घटना से पुरानी यादव ताजा हो गई। घटना की सूचना पर पूर्व शिक्षा मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक दोपहर में परिवार से मिलने पहुंचे। पुलिस से मामले के जल्द खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
बदमाशों की गोली से परिवार के इकलौते चिराग अमन की जान खतरे में पड़ गई थी। हालांकि अब वह सुधार पर है। घटना से मां राधा देवी और बहनों का हाल बेहाल हो गया। वह दो बहनों दीक्षा और दिव्यांशी के बीच इकलौता भाई है। मां और बहनें ईश्वर से भाई के जीवन की कामना करती दिखी। घटना के बाद गांव के अजीत सिंह ने भी 112 नंबर में सूचना दी थी। लेकिन पीआरवी को आने में देर हो रही थी। तब प्रधान ने सीधे थानेदार को फोन किया। थाने की पुलिस जल्द ही पहुंच गई थी।
दोनों तरफ से करीब बीस से 25 राउंड फायरिंग हुई है। रेलवे के किनारे से गांव के युवकों ने सात कारतूस के खोखे बदमाशों की फायरिंग से पुलिस को सौंपे हैं। बदमाशों के औजार भी मिले है। बदमाश घायल साथी को लेकर भागे। उनका सबरी, एक छोटा व बड़ा पेचकस, एक कटर, एक प्लास, एक जोड़ी जूते, एक शाल, एक बैग व कुछ कारतूस मिले हैं। पीड़ित कमल तिवारी के घर से रेलवे के उस पार तक कई जगह खून भी पड़ा मिला। कमर के घर के पास खूंटे में भी खून लगा मिला है। छत से कूदा बदमाश का शरीर का कोई अंग खूंटे में भी लगा हो सकता है। एसपी प्रशांत वर्मा, एएसपी राजेश कुमार, जाफरगंज सीओ अभिषेक तिवारी के अलावा कल्याणपुर थानेदार विनोद कुमार यादव, बकेवर थानेदार एके गौतम, स्वॉट, सर्विलांस, फोरेंसिक टीम पहुंची। टीमें आसपास जंगल में सुबह सात बजे कॉबिंग करती रही। रेलवे लाइन पार पचास मीटर के बाद बहा खून नहीं दिखा। जिसके बाद बदमाश किस ओर भागे इसका सुराग नहीं लगा।
डकैती डालने पहुंचे बदमाशों ने घटना से पहले इसी गांव के सुनील सिंह के घर में धावा बोला था। छत में लगे रोशनदान तोड़कर चोर सीढ़ी का दरवाजा खोलकर घुसे थे। वह लोग सोते रहे। अलमारी का लॉकर तोड़कर पांच हजार रुपये, सोने की पांच अंगूठी, एक सेट झुमकी, एक सेट टॉप्स, दो मंगलसूत्र, दो जंजीर, चांदी के पायल और बक्सा चुरा ले गए थे। घटना की जानकारी करीब तीन बजे ग्रामीणों का डकैती का शोर होने पर हुई। इसी गांव के शिवम के घर में भी रात को दीवार फांदकर चोरों ने वल्ब बुझाकर घर में घुसने की कोशिश की। गृहस्वामी के जागने पर भाग निकले थे। बदमाशों के भागने वाले रास्ते पर सुनील सिंह के घर का बक्सा और कुछ सामान फैला मिला। जिससे साफ हुआ कि इन बदमाशों नेे ही चोरी की है। करीब छह से सात बदमाश होना ग्रामीण मान रहे हैं।
एसपी प्रशांत वर्मा, एएसपी राजेश कुमार, सीओ अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे। एसपी ने तीन थानों और स्वॉट टीम, सर्विलांस टीम को खुलासे के लिए लगाया है। मामले में राजकिशोर की तहरीर पर बदमाशों पर चोरी की नीयत से घुुसने और भतीजे पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरी तहरीर सुनील सिंह की ओर नकदी, जेवरात चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।