फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

जिले की सीमा में आज दाखिल होगी गंगा यात्रा

Thu, 30 Jan 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
other
हुसैनगंज। गंगा यात्रा की एक टुकड़ी आज जिले की सीमा में दाखिल होगी। जिसका स्वागत करने, गंगा पूजन और ओम घाट में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां दिन भर चलती रहीं। डीएम और एसपी ने स्टीमर से निर्धारित रूटों का जायजा लिया। गंगा यात्रा में प्रदेश सरकार का प्रतिनिधित्व करने समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और प्रभारी मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों की टीम ने नौ स्टीमर में बैठकर ओम घाट से भिटौरा, भिटौरा से ओम घाट जल यात्रा करके गंगा यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे आमजनों को योजनाओं की जानकारी देने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के स्टाल लगाए जाएंगे और गंगा किनारे की 43 ग्राम पंचायतों में ये कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ओम घाट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और योजनाओं के मेले की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। डीएम और एसपी ने कार्यक्रम स्थल में ही देर शाम सभी नोडल अधिकारियों और सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इस अवसर पर एडीएम पप्पू गुप्ता, पीएसी के 12वीं बटालियन के सेनानायक ए.पी. सिंह, डीडीओ रमेश चंद्रा, प्रभारी सीडीओ/पीडी अशोक कुमार निगम, अपर उप जिलाधिकारी प्रियंका सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

...
इनसेट-
इस तरह से आयोजित होंगे कार्यक्रम
- गंगा यात्रा का असनी घाट पुल पर आगमन और स्वागत - 2:30 बजे
- भृगुघाट में गंगा यात्रा टीम का स्वागत एवं स्वल्पाहार - 3:00 बजे
- भृगुघाट भिटौरा से ओमघाट तक जलयात्रा - 3:15 बजे
- ओमघाट आगमन पर गंगायात्रा टीम का स्वागत - 3:45 बजे
- ओमघाट पर गंगा पूजन का कार्यक्रम - 3:50 बजे
- ओमघाट पर गंगा प्रर्दशनी का अवलोकन - 4:00 बजे
- ओमघाट में गंगा यात्रा टीम के लिए स्वागत सभा का आयोजन - 4:10 बजे
- ओमघाट से सड़क मार्ग से गंगा यात्रा का बक्सर के लिए प्रस्थान - 4:45 बजे
================
गांधी नमन यात्रा का आयोजन आज
खागा। कस्बा स्थित सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज शहजादपुर की ओर से गुरुवार को गांधी नमन यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विद्यालय की ओर से आजादी के लिए अपने प्राण कुर्बान करने वाले महापुरुषों की आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। यह जानकारी कालेज के प्रधानाचार्य राजकपूर सिंह ने दी। यात्रा को लेकर विद्यालय द्वारा पुलिस विभाग से यातायात व्यवस्था को लेकर जरूरी बातचीत की गई। बता दें कि यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में छात्र व छात्राएं सड़क पर होते हैं। ऐसे में यातायात प्रभावित होता है। इसे सुचारू रुप से बनाए रखने के लिए कालेज द्वारा पुलिस महकमे से सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
गंगा यात्रा में शामिल होंगे छात्र
धाता। क्षेत्र के धाता इंटर कालेज के छात्र युवा गंगा यात्रा निकालने के साथ ही अपने संस्थान में जागरूकता अभियान भी चलाएंगे। छात्रों ने इस संबंध में प्रभात फेरी भी निकाली। यह कार्यक्रम प्रधानाचार्य राम लखन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विद्यालयों के प्रधानाचार्य और विद्यार्थी, शिक्षकों की अगुवाई में 31 जनवरी तक गंगा जागरुकता के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। संवाद

गंगा यात्रा पर रहेगा रूट डायवर्जन
गंगा यात्रा को लेकर हुसैनगंज से लालगंज मार्ग पर रूट डायवर्जन किया गया है। गंगा यात्रा प्रयागराज कुंडा की ओर से दोपहर पौने दो बजे रायबरेली में प्रवेश करेगी। रायबरेली से लालगंज पहुंचेगी। जहां बैसवारा डिग्री कालेज लालगंज में विशाल जनसभा का आयोजन है। यात्रा मार्ग पर कोई अवरोध न हो इसके लिए लालगंज मार्ग पर यातायात डायवर्जन रहेगा। असनी गंगासो पुल कीसे होकर जाने वाल वाहनों का सात मील पर रोक कर डलमऊ गंगापुल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। डायवर्जन प्लान सुबह आठ बजे से चालू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed