{"_id":"5dc472d88ebc3e5b576c5b7b","slug":"other-fatehpur-news-knp5244614168","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की टक्कर से टेंपो पलटा, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की टक्कर से टेंपो पलटा, महिला की मौत
विज्ञापन
हसवा। जीटी रोड हसवा मोड़ के पास शहर से सवारी लेकर थरियांव जा रहे टेंपो में डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टेंपो पलट गया, जिसमें दबकर एक महिला की मौके पर मौत हो गई। आधा दर्जन सवारियों को मामूली चोटें आई।
टेंपो फतेहपुर से थरियांव जा रहा था। हसवा मोड़ के पास अचानक इलाहाबाद की ओर जा रहे डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें टेंपो पलट गया। इसमें बैठी कुसमा देवी (45) पत्नी रामप्रसाद निवासी काजीपुर परमीकुतुबपुर थाना थरियांव की मौके पर मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने बताया कि वह अपने बेटी रूपा का
इलाज कराने शहर गई थी। दवा कराने के बाद ज्वालागंज बस स्टाप से टैंपो से घर लौट रही थी। हसवा चौकी के पास डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर हसवा पुलिस ने पंहुचकर सभी घायलों को सदर अस्पताल पंहुचाया। मृतका के चार बेटे बृजेश, प्रदीप, रामू व कुलदीप हैं। दो बेटिया पुष्पा व रूपा हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। चौकी इंचार्ज आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को सदर अस्पताल भेज दिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।