{"_id":"6598528454923c69da09e6b5","slug":"only-12-percent-poor-families-got-government-help-fatehpur-news-c-217-1-rdp1002-9307-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: महज 12 प्रतिशत गरीब परिवारों को मिली सरकारी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: महज 12 प्रतिशत गरीब परिवारों को मिली सरकारी मदद
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत सिर्फ 12 प्रतिशत गरीब परिवारों को ही 30 हजार रुपये का मुआवजा मिला। जबकि 1300 से अधिक परिवार अभी भी वंचित हैं। मुआवजा पाने वाले लाभार्थियों के बैंक खाते में करीब डेढ़ साल बाद रकम पहुंची है। वहीं इस साल के किसी भी आवेदक को मुआवजा नहीं मिला।
केंद्र सरकार समाज कल्याण विभाग के माध्यम से हर वर्ष जिले में राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत गरीब परिवारों को 30 हजार रुपये का मुआवजा देती है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के मुखिया की मौत होने के बाद उन्हें इस योजना का लाभ मिलता है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले में करीब 1088 गरीब परिवार ने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया। वहीं वित्तीय वर्ष 2023-24 में अब तक 411 परिवार आवेदन कर चुके हैं। हाल ही में पिछले वर्ष के सिर्फ 192 लाभार्थियों के बैंक खाते में मुआवजे की रकम पहुंची है। वहीं 1307 परिवार अभी भी मदद से वंचित हैं। हालांकि विभाग शेष लाभार्थियों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया कर रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही सभी के बैंक खाते में मुआवजे की रकम पहुंचेगी। संवाद
शासनादेश में परिवर्तन होने से लंबित हुए मामले
पिछले वर्ष जुलाई में योजना के शासनादेश में संशोधन हुआ। योजना का लाभ लेने वाले आवेदकों को अब एसडीएम से सत्यापन नहीं कराना पड़ेगा। अब समाज कल्याण विभाग सत्यापन करेगा। जबकि पहले ऐसा नहीं था। शासनादेश में संशोधन के दौरान करीब आठ माह तक योजना की साइट बंद रही। इस दौरान सबसे अधिक आवेदन लंबित हो गए।
विज्ञापन
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत पिछले वर्ष के कुछ आवेदकों के बैंक खाते में मुआवजे की रकम पहुंची है। शेष आवेदकों की जांच प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सभी पात्र लाभार्थियों के बैंक खाते में मुआवजे की रकम पहुंचेगी। साइट न चलने से आवेदन लंबित हुए।
- अवनीश कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी, फतेहपुर