फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   One thousand people of Jwalaganj struggled with electricity crisis for fifteen hours

Fatehpur News: पंद्रह घंटे बिजली संकट से जूझी ज्वालागंज की एक हजार की आबादी

Mon, 19 May 2025 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
One thousand people of Jwalaganj struggled with electricity crisis for fifteen hours
फतेहपुर। शहर के बेरूईहार उपकेंद्र से जुड़े ज्वालागंज क्षेत्र में बिजली आपूर्ति रविवार की रात 12 बजे ठप रहने से करीब एक हजार की आबादी सोमवार शाम चार तक परेशान रही। रविवार रात 12 बजे 400 केवीए ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से बिजली चली गई, जो सोमवार शाम चार बजे नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद बहाल हो सकी।
विज्ञापन

भीषण गर्मी और उमस में पंद्रह घंटे से अधिक आपूर्ति बाधित होने से ज्वालागंज के लोग बेहाल रहे। रात से बिजली न होने से पंखे और कूलर ठप हो गए, वहीं पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई। सुबह से लोग इधर-उधर पानी की तलाश में भटकते नजर आए। रात में बिजली गुल होने पर अंधेरे और गर्मी से बच्चे, बुजुर्ग और बीमारों को खासा दिक्कत का सामना करना पड़ा। पूरी रात लोगों ने जागकर निकाली। इसके साथ शहर के अन्य क्षेत्रों में भी बिजली की आवाजाही ने उपभोक्ताओं की परेशानियों को और बढ़ा दिया। जिला अस्पताल में लो वोल्टेज व बिजली की अघोषित कटौती से मरीजों को कराहने पर मजबूर कर दिया। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे जिला अस्पताल की आपूर्ति बाधित हो गई। पूरे अस्पताल में अंधेरा छा गया। डॉक्टर मोबाइल की रोशनी में मरीजों को देखते रहे और भर्ती वार्डों में मरीज के तीमारदार मरीज को हाथ पंखा करते नजर आए। गर्मी बढ़ने के साथ शहर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed