फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   on the eve of Republic Day aman yatra took out

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अमन शहीद नमन यात्रा निकाली गई

Mon, 26 Jan 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 26 Jan 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
on the eve of Republic Day  aman yatra took out

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज ने अमर शहीद नमन यात्रा निकाली। राष्ट्र प्रेम का संदेश देती इस यात्रा में शामिल स्टूडेंट्स ने वीरगति को प्राप्त हुए देश के रणबांकुरों की याद में गर्व से वतन के लिए मर मिटने की नसीहत देते हुए आजादी के नायकों का मान मर्दन किया। इनके जरिए जान जाए तो जाने देंगे, लेकिन हिंद की शान न जाने दे, जैसे देश भक्ति का संचार करने वाले नारे जोश भरने का काम करते रहे।

विज्ञापन


शहर के रघुवंशपुरम् स्थित उक्त शिक्षण संस्थान की ओर से निकाली गई अमर शहीद नमन यात्रा को निहारने के लिए मजमा लगता रहा।

आकर्षक परिधानों से ससुुज्जित स्टूडेंट्स बैंडबाजों के साथ कदमताल करते हुए राष्ट्रीयता का संदेश देते रहे। भारत माता, सुभाष चंद्र बोस, महाराणा प्रताप सिंह आदि रणबाकुंरों की की झांकियां के बच जल, थल और वायु सेना की झांकियां आकर्षक का केंद्र रहीं।
विज्ञापन


वीरांगना लक्ष्मी बाई की दुर्गा सेना के साथ महिलाओं को भी देशभक्ति के प्रति प्रेरित करती दिखी। शिकागो में भारतीय संस्कृति का झंडा गाड़ने वाले विवेकानंद की रथ में सवार झांकी हो या फिर वीरवर चंद्रशेखर आजाद की झांकी अथवा अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की झांकी, जनमानस के बीच आर्कषक का केंद्र बन बैठै।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन हिस्सों में बंटी नमन यात्रा, जिंदगी यह मिली है वतन के लिए, दे दो अपना लहू इस चमन के लिए और आजाद भारत की कसम हमको,  दे देंगे जान प्यारे वतन के लिए जैसे जोशीले नारे खून में जोश भरने का काम करते रहे।


शहर के तमाम इलाकोें में घूमी नमन यात्रा में प्रबंधक राकेश त्रिवेदी, त्रिभुवन, दिनेश कुमार, विनीत कुमार, मनीष जी, रमेश, जीवीडी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed